चांदी की कीमतों में आई 20 हजार की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता 

मुंबई- पिछले हफ्ते सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में इस हफ्ते चांदी 1,700 रुपए रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। 

इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 20 जून को ये 61,067 रुपए पर थी जो अब 25 जून को 59,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,717 रुपए कम हुई है। सोने की बात करें तो इस हफ्ते इसकी कीमत में 233 रुपए की गिरावट आई है। 20 जून को सोना 51,064 रुपए पर था, जो अब 50,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 

इस गिरावट बाद सोना अभी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5,371 रुपए नीचे आ गया है। सोना अगस्त 2020 में अपना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 20,630 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही थी। चांदी का अबतक का हाई 79,980 रुपए प्रति किलो है। 

इस साल मानसून बेहतर रहा तो सोने की खरीद आने वाले समय में और बढ़ेगी। ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्‍मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *