मई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5 गुना बढ़ी, 1.20 करोड़ लोगों ने की यात्रा
मुंबई। मई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 5 गुना बढ़ी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि इस दौरान कुल 1.20 करोड़ लोगों ने यात्रा की। जबकि मई, 2021 में केवल 21 लाख लोगों ने यात्रा की थी। 1.20 करोड़ में से इंडिगो के यात्रियों की संख्या 70 लाख थी और 57.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी।
गो फर्स्ट से 12.76 लाख लोगों ने यात्रा की और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.8 फीसदी थी। एअर इंडिया के यात्रियों की संख्या 8.23 और विस्तारा की संख्या 9.83 लाख थी।
मई में एयर एशिया से केवल 6.86 लाख यात्रियों ने यात्रा की। हालांकि लोड फैक्टर यानी विमान में यात्रियों की संख्या के मामले में स्पाइसजेट 89.1 फीसदी के साथ पहले स्थान पर रही। गो फर्स्ट का लोड फैक्टर 86.5 फीसदी रहा। समय पर प्रदर्शन के मामले में एयर एशिया और एअर इंडिया सबसे आगे रहीं। चार प्रमुख हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू पर इनका औसत 90.8 फीसदी रहा। विस्तारा का औसत 87.5 फीसदी रहा।