न्यूयॉर्क में भी मची योगा की धूम, भारतीयों सहित अमेरिकियों ने भी किया योग

मुंबई- 21 जून को योग दिवस पर भारत सहित पूरी दुनिया में लोगों ने योग का जमकर अभ्यास किया। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वेयर पर हजारों लोगों ने योग किया। इसमें तमाम तरह के योग घंटों किए गए। इसी दौरान यहां के भारतवंशी विजेंदर मित्तल ने भी योग में भाग लिया। वे पश्चिमी न्यूयॉर्क में रहते हैं। भारत में वे सीए थे और यहां से रिटायर होने के बाद उन्होंने मध्य पूर्व में काम किया।

विजेंदर मित्तल अभी अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बच्चे यहां पर ही सेटल्ड हैं। 8 वें योग दिवस पर न्यूयॉर्क में स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने योग किया। इसे काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया ने आयोजित किया था। इसमें टाइम्स स्क्वेयर भी भागीदार था। पूरी दुनिया में 21 जून को योग के लिए लोगों ने जमकर भाग लिया और इसके जरिए शांति और स्वास्थ्य का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *