भाजपा नेता ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, खुद भी आत्महत्या किया
मुंबई- बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण यादव ने पहले मुंगेर से महापौर उम्मीदवार पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी इस बार महापौर बनने के लिए चुनाव की प्रचार-प्रसार कर रही थीं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक पिस्टल और एक कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस पास और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच तनाव के चलते यह कदम उठाया गया।