क्रिप्टो की गिरावट का असर, अब कंपनियां कर्मचारयों को निकालने की तैयारी में
मुंबई- क्रिप्टो बाजार में इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बिटकाइन समेत क्रिप्टोकरेंसीज में रिकॉर्ड गिरावट आई है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कॉइनबेस इंक (ग्लोबल छंटनी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह अस्थिर बाजार स्थितियों के बीच लागत पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत अपने कर्मचारियों की संख्या का 18% यानी लगभग 1,100 नौकरियों को कम करेगा।
मंगलवार को एसईसी फाइलिंग में कॉइनबेस ने कहा, “कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1,100 कर्मचारियों की कमी की जाएगी। यह 10 जून 2022 तक कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 18% का है।” इसके बाद कॉइनबेस को 30 जून 2022 को अपनी चालू वित्तीय तिमाही के अंत तक लगभग 5,000 कुल कर्मचारियों की कमी उम्मीद है।
अमेरिका में सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज 2022 की दूसरी तिमाही में बड़ी छंटनी करने जा रहा है। कॉइनबेस ने कहा, “इन कार्रवाई के संबंध में कंपनी का अनुमान है कि कुल स्ट्रक्चर एक्सपेंस में लगभग 40 मिलियन डॉलर से 45 मिलियन डॉलर खर्च होंगे। यह सभी भविष्य के नकद-आधारित एक्सपेंडिचर हैं और जिनमें से सभी कर्मचारी टर्मिनेशन और अन्य से संबंधित हैं।