अब यूपीआई से क्रेडिट कार्ड को लिंक करके कर सकते हैं पेमेंट 

मुंबई- आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा। इससे ट्रांजैक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को इसका ऐलान किया। इसकी शुरुआत रुपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड से होगी। अभी UPI ग्राहकों को केवल डेबिट कार्ड और सेविंग/करंट अकाउंट ऐड कर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।  

क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने के लिए NPCI को इससे जुड़े निर्देश जारी किए जाएंगे। UPI और रुपे कार्ड के अलावा अन्य विकल्पों से किए हर एक ट्रांजैक्शन पर, व्यापारियों को ट्रांजैक्शन अमाउंट का एक निश्चित परसेंट पे करना होता है। इसे बाद में बैंक्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच डिवाइड किया जाता है।  

1 जनवरी, 2020 को UPI और RuPay से किए ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को शून्य किया था। यानी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है। इसी कारण पूरे देश में व्यापारियों ने UPI को अपनाया। RBI के इस नए ऐलान के बाद अभी यह साफ नहीं है कि क्रेडिट कार्ड लिंक कर किए UPI ट्रांजैक्शन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) कैसे लागू होगा।  

ऐसा इसलिए क्योंकि अभी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन पर सबसे ज्यादा MDR लगता है। ये 2%-3% के करीब है। ऐसे में इस पर स्पष्टता की जरूरत होगी कि क्या UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड के जरिए किए ट्रांजैक्शन पर बैंकों को MDR छोड़ना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *