बजाज समूह ने एक करोड़ पे़ड़ लगाने का किया संकल्प
मुंबई- पर्यावरण सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों को बढ़ावा देते हुए बजाज समूह (कुशाग्र) ने घोषणा की है कि वह आने वाले 10 सालों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक करोड़ पेड़ लगाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया यह ऐलान बजाज समूह की ईएसजी रणनीति में एक व्यावहारिक बदलाव को दिखाता है।
क्लाइमेट बदलाव जैसी कठिन समस्या का सामना कर रही दुनिया में पर्यावरण की सुरक्षा न केवल देशों, नागरिकों और सामाजिक समूहों के लिए, बल्कि कॉरपोरेट जगत के लिए भी एक प्रमुख विषय बन गया है। जिम्मेदार हुए बजाज समूह ने पर्यावरण को बहाल करने और जलवायु परिवर्तन के ज्वार को रोकने के लिए डायरेक्ट एक्शन के तरीके अपनाने पर जोर दिया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बजाज समूह के चेयरमैन कुशाग्र बजाज ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस भले ही साल में एक बार आता हो, लेकिन हमें हर दिन पर्यावरण को दिवस के रूप में देखना चाहिए और उसकी देखभाव करनी चाहिए। ऐसा करने के लिए हमें किन्हीं महंगे और जटिल उपायों की आवश्यकयता भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम क्लाइमेट बदलावों का सामना पेड़ लगाने जैसे सरल तरीकों से भी कर सकते हैं। बजाज समूह लंबे समय देश के एक जिम्मेदार कॉरपोरेट की भूमिका निभाई है। हम देश की सामाजिक पर्यावरण संबंधी चिंताओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगले 10 सालों में हम एक करोड़ पेड़ लगाएंगे। 1973 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित, विश्व पर्यावरण हर साल 5 जून को मनाया जाता है।