बीबीसी एक हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी, खर्च घटाने की योजना
मुंबई- ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने कहा है कि वह एक हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। उसने बताया क इन लोगों को अगले कुछ सालों में निकाला जाएगा। इससे हर साल करीब 50 करोड़ पौंड की बचत होगी। बीबीसी के निदेशक टिम डेवी ने अपने कर्मचारियों के संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में कंपनी को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
बीबीसी इस योजना के कंटेंट और सेवाओं में बदलाव करेगी। जिससे पहले चरण में 50 करोड़ पौंड की बचत होगी। डेवी ने कहा कि बीबीसी की योजना डिजिटल अगुवाई में चलने वाली मीडिया कंपनी बनने की है। बीबीसी के पास अब सिर्फ 24 घंटे चलने वाला एक ही चैनल होगा जो यूके और अन्य देश के दर्शक देख पाएंगे। इसके साथ अन्य छोटे चैनलों को बंद कर दिया जाएगा।
इससे पहले कल दिन की शुरुआत में बीबीसी ने ऐलान किया था क वह आक्सफोर्ड के क्षेत्रीय टीवी कार्यक्रम को बंद कर देगी। इसमें 18 कर्मचारी काम करते हैं। इस साल नवंबर में इसका प्रसारण बंद हो जाएगा।