यह कंपनी शादी होने पर बढ़ाती है कर्मचारियों का वेतन
मुंबई- मदुरई की एक आईटी फर्म श्री मूकाम्बिका इंफोसॉल्यूशन्स ने अपने एम्प्लॉइज को बनाए रखने के लिए एक नया तरीका निकाला है। कंपनी अपने कर्मचारियों को फ्री मैच मेकिंग सर्विस देता है और अगर उनकी शादी हो जाती है तो सैलरी भी बढ़ाई जाती है।
मूकाम्बिका इंफोसॉल्यूशन्स प्राइवेटली हेल्ड ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर है जो अमेरिका के कस्टमर्स को सर्विस देता है। कंपनी में लगभग 750 कर्मचारी हैं। इसमें से करीब 40% कर्मचारी कम से कम पांच सालों से कंपनी के साथ जुड़े हैं।
I-T फर्म की जर्नी 2006 में शिवकाशी में शुरू हुई थी। कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के कारण कंपनी 2010 में मदुरई में शिफ्ट हो गई जबकि उस समय तमिलनाडु की ज्यादातर कंपनियां चेन्नई में अपना बेस बनाने को प्राथमिकता देती थी। कंपनी में कई सालों से निकलने वाले कर्मचारियों की संख्या 10% से नीचे है। कंपनी अपने कर्मचारियों को साल में दो बार 6-8% सैलरी बढ़ाती है।
कंपनी के संस्थापक एमपी सेल्वगणेश ने कहा, कर्मचारी मेरे साथ एक भाई की तरह व्यवहार करते हैं। समस्या होने पर कर्मचारी सीधे उनसे संपर्क करते हैं। कंपनी ने शुरुआत से ही शादी पर सैलरी बढ़ाना शुरू किया था। फिर मैच मेकिंग सर्विस फ्री में देना शुरू की।