2021-22 में 1.83 लाख करोड़ का हुआ फार्मा निर्यात 

नई दिल्ली। फार्मा क्षेत्र का निर्यात 2021-22 में 1.83 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है। 2013-14 में यह 90,415 करोड़ रुपये था। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड से संबंधित गतिविधियों में कमी आने के बावजूद इस क्षेत्र में सकारात्मक विकास दिखा है। भारतीय फार्मा उद्योग का अभी की बाजार करीबन 50 अरब डॉलर का है। भारत के शीर्ष पांच निर्यात वाले देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया, यूके, रूस और नाइजीरिया हैं। 

भारतीय फार्मा कंपनियां अपनी कीमतों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के साथ गुणवत्ता भी अच्छी कर रही हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन का 60 फीसदी और जेनरिक दवाइयों का 20 फीसदी हिस्सा भारत से आता है। कीमतों के आधार पर भारत दुनिया में 14 वें और वोल्यूम के आधार पर तीसरे नंबर पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *