अब भाजपा सरकार साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी
मुंबई- अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में हाल ही में चुनाव खत्म हुए हैं। यहां भाजपा समेत कई पार्टियों ने फ्री बिजली और मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाने जैसी घोषणाएं की थीं। भाजपा साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी।
गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने नई घोषणा की है। वह अपने चुनावी वादे पूरे कर रहे हैं। वह राज्य में रहने वाले लोंगो को 3 रसोई गैस LPG सिलेंडर फ्री देंगे। प्रमोद सावंत ने 28 मार्च को दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम VIP गेस्ट शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। वह गोवा को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे और लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।