पेटीएम के शेयर को भारतपे के पूर्व सीईओ ने दी खरीदने की सलाह
मुंबई- पेमेंट्स स्टार्टअप पेटीएम का स्टॉक लगातार गिर रहा है। अपने IPO प्राइस से ये 70% से ज्यादा टूट चूका है। मैक्वेरी कैपिटल सिक्योरिटीज ने पेटीएम के के भाव के लक्ष्य को 700 से घटाकर 450 कर दिया है।
हालांकि, भारत पे के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने वाले अशनीर ग्रोवर ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। एक समय में अशनीर पेटीएम के कट्टर आलोचक हुआ करते थे। अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट किया, “पेटीएम का स्टॉक शानदार खरीद है!
वे कहते हैं कि इसका वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर है। खुद से जुटाए फंड 4.6 अरब डॉलर है। कैश इन हैंड 1.5 अरब डॉलर होना चाहिए। तो 600 के मौजूदा भाव पर, पिछले 10 सालों में 3.1 अरब डॉलर खर्च करने के बाद क्रिएट हुई वैल्यू 5.5 अरब डॉलर है। हालांकि यह दो दिनों की भारी बाजार की तेजी में गिरकर ही बंद हुआ है।
गुरुवार को पेटीएम 39.80 रुपए (6.28%) टूटकर 594.25 पर बंद हुआ। पेटीएम के शेयर का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) प्राइस 2,150 रुपए था। इसके बाद से ये लगातार टूट रहा है। IPO को नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। 5 दिनों में पेटीएम में 23.21% की गिरावट आई है। एक महीने में 28.70% की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक 61.93% टूटा है।