द कश्मीर फाइल्स की जोरदार कमाई, 3 दिन में 27 करोड़ कमाया 

मुंबई- फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ नए रिकॉर्ड्स और इतिहास बना रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 3.5 करोड़ के आसपास था, जो दूसरे दिन 8.5 करोड़ और तीसरे दिन 15.10 करोड़ पर पहुंच गया। 

पहले दिन फिल्म को पूरे देश में महज 600 स्क्रिन ही मिली थीं। लेकिन, रविवार तक फिल्म के लिए दर्शकों के जुनून को देखते हुए स्क्रीन संख्या 600 से बढ़ाकर 2000 कर दी गईं। लगभग 12 करोड़ की लागत में बिना किसी बड़े स्टार के ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। 


विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दर्शकों, क्रिटिक्स, अक्षय कुमार, कंगना रनोट समेत कई सेलेब्स ने जमकर तारीफ की है। फिल्म देखकर दर्शकों के रोने वाले वीडियोज वायरल हो रहे हैं, टिकट खिड़की पर भीड़ लग रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) 15.10 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) 8.50 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 3.55 करोड़ रुपए की कमाई की है।  

25 फरवरी को आलिया भट्ट-अजय देवगन स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हुई थी। बड़े बैनर और स्टारकास्ट के चलते इसे 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। तब इसका कलेक्शन पहले दिन 10 करोड़ के आसपास रहा और पहले वीकेंड का कलेक्शन 39 करोड़ के करीब था। वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ को इतनी कम स्क्रीन्स मिलने के बाद पहले वीकेंड में 27 करोड़ कमाई होने से इसे गंगूबाई से बड़ी हिट माना जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *