पासपोर्ट के लिए अब पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं, मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला

मुंबई- अगर आप मुंबई में रहते हैं तो अगली बार से आपको पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन नहीं जाना होगा। मुंबई पुलिस ने यह फैसला किया है।

दरअसल, कई बार ऐसी शिकायतें आती हैं कि पुलिस स्टेशन जाने पर काफी परेशान नागरिकों को आती है और घंटों इंतजार करना होता है। साथ ही इसका एक अलग असर भी लोगों पर होता है। इसलिए मुंबई पुलिस ने यह फैसला किया है कि अब लोगों को पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है।

हालांकि कुछ अपवाद स्वरूप केस में पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत होगी, लेकिन यह सामान्य नागरिकों के लिए नहीं होगा। मुंबई पुलिस के नए आयुक्त संजय पांडे ने ट्वीटर के जरिए कहा कि, हमने फैसला किया है कि नागरिकों को अब पासपोर्ट पुलिस वेरीफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन नहीं जाना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर डॉक्यूमेंट पूरा नहीं है या कोई और वजह है तो फिर पुलिस स्टेशन जाना होगा। उनके मुताबिक, अगर पुलिस स्टेशन इसे पूरा नहीं करता है तो संबंधित व्यक्ति उसकी शिकायत कमिश्नर के पास कर सकता है। वैसे जब से संजय पांडे कमिश्नर बने हैं, वे लगातार जनता के लिए उन समस्याओं को सुलझा रहे हैं, जो छोटी मोटी होती हैं और जिनकी जरूरत भी नहीं होती है।

वे लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से बात करते हैं और सीधे अपने मोबाइल नंबर को जारी करते हैं। उन्होंने हाल में रोड साइड खतरा यानी रोड पर खड़ी गाड़ियों को लेकर भी कदम उठाया है और इसका बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। मुंबई पुलिस कमिश्नर से पहले वे राज्य के पुलिस महानिदेशक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *