म्यूचुअल फंड में महिलाओं पर कम भरोसा, 399 फंड मैनेजर्स में केवल 32 महिला

मुंबई- भले ही देश में महिलाओं के अधिकारों और बराबरी पर जमकर वकालत होती हो, लेकिन हर सेक्टर में इन्हें एक कमतर के रूप में ही देखा जाता है। देश के 39 लाख करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 399 फंड मैनेजर्स हैं। जिसमें से केवल 32 महिला फंड मैनेजर हैं।  

आंकड़े बताते हैं कुल फंड मैनेजर्स की तुलना में महिला फंड मैनेजर्स की संख्या 10 पर्सेंट भी नहीं है। पिछले एक साल में इनकी संख्या केवल 2 बढ़ी है। पिछले साल में कुल महिला फंड मैनेजर्स की संख्या केवल 30 थी। दिलचस्प यह है कि पिछले साल तक कुल 376 फंड मैनेजर्स थे, जो अब 399 हो गए हैं।  

2017 में कुल महिला फंड मैनेजर्स की संख्या केवल 18 थी। पिछले 4 सालों में इनकी संख्या करीबन 90 पर्सेंट बढ़ी है। 2018 में यह संख्या 24 हो गई जबकि 2019 में 29 और 2020 में इनकी संख्या घटकर 28 हो गई। 2021 में कुल 30 महिलाएं फंड मैनेजर्स थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल ओपन एंडेड असेट्स जिनका महिलाएं प्रबंधन करती हैं उनकी कुल एयूएम का हिस्सा 69 पर्सेंट है।  

महिलाओं द्वारा ओपन और क्लोज एंडेड असेट्स जो मैनेज किया जाता है वह करीबन 4.45 लाख करोड़ रुपए है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल असेट्स का यह करीबन 12 पर्सेंट है। 4.55 लाख करोड़ रुपए में से 2.19 लाख करोड़ रुपए फिक्स्ड इनकम में और 81 हजार करोड़ रुपए मनी मार्केट में जबकि 1.12 लाख करोड़ रुपए इक्विटी फंड्स में है। अलोकेशन फंड में 39 हजार करोड़ रुपए का असेट महिलाएं मैनेज करती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *