कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी हुई
मुंबई- महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब यह 2,012 रुपए का मिलेगा। नई कीमत आज से ही लागू हो गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल गैस का मतलब होटलों या किसी बिजनेस में जिन गैस का उपयोग किया जाता है। इसका असर आपकी रसोई वाले गैस पर नहीं पड़ेगा।दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमत 105 रुपए घटकर 2,012 रुपए हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 108 रुपए गिरकर 2,095 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 1,987 रुपए थी। मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1857 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2145.5 रुपए हो गई है।
पिछले महीने 1 फरवरी को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपए की कटौती की गई थी। दिल्ली में तक 1907 रुपए का सिलेंडर हो गया था। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपए, मुंबई में 899.50 रुपए हैं।