बाजार में आज गिरावट, टेक कंपनियों के शेयर्स में तेजी
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 50 पॉइंट्स गिर कर58,150 पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 145 पॉइंट (0.25%) गिरकर 57,996 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक (0.17%) टूटकर 17,322 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 178 शेयर अपर और 110 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न बढ़त हो सकती है और न ही गिरावट हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 263.83 लाख करोड़ रुपए है जो कल 262.02 लाख करोड़ रुपए था।
सेंसेक्स 221 अंक ऊपर 58,217 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,266 का ऊपरी और 58,163 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 5 गिरावट में और 25 बढ़त में हैं। गिरने वालों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, सनफार्मा और ICICI बैंक हैं।
बढ़ने वाले स्टॉक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाइटन, HDFC, NTPC, पावरग्रिड, एशियन पेंट, विप्रो, एयरटेल, नेस्ले, ITC और टेक महिंद्रा हैं। इनके साथ ही मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर्स में 1-1% की बढ़त है। कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक, TCS भी बढ़त में हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115 पॉइंट्स की तेजी के साथ 17,437 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,396 पर खुला था और 17,375 इसका निचला तथा 17,442 ऊपरी स्तर था। इसके 50 शेयर्स में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में हैं। निफ्टी के नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में हैं। इसके गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में सनफार्मा और ब्रिटानिया हैं। बढ़ने वालों में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, टाइटन, हिंडालको और इंडियन ऑयल हैं।