म्यूचुअल फंड हाउस ने NFO से जुटाए एक लाख करोड़ रुपए
मुंबई- इस समय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से असेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) यानी म्यूचुअल फंड हाउस NFO की लांचिंग की रफ्तार धीमी कर दिए हैं। 2022 में ऐसी उम्मीद है कि NFO की संख्या घट सकती है। 2023 में इसमें और कमी आने की संभावना है।
इससे पहले साल 2020 में एनएफओ के जरिए 53 हजार करोड़ रुपए की रकम जुटाई गई थी। पिछले साल शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ विदेशी निवेशकों ने भी पैसे लगाए थे। पर अब लगातार विदेशी निवेशक यहां से पैसे निकाल रहे हैं। अब तक NFO के जरिए SBI म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा रकम जुटाई। इसके पिछले साल के NFO में 14 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया था। इसने 12 अगस्त को बैलेंस्ड एडवांटेज फंड नाम से NFO लॉन्च किया था।
इसके पहले जुलाई में ICICI प्रूडेंशियल की फ्लैक्सी कैप स्कीम ने 9,808 करोड़ रुपए जुटाई थी। SBI म्यूचुअल फंड देश में सबसे बड़ा फंड हाउस है। इसका असेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 6.5 लाख करोड़ से ज्यादा है। ICICI प्रूडेंशियल दूसरे नंबर पर है। इसका AUM 4.70 लाख करोड़ रुपए है।
हालांकि दिसंबर की तुलना में जनवरी में एलएंडटी, IDFC, फ्रैंकलिन और DSP म्यूचुअल फंड के AUM में गिरावट आई है। कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड का AUM 2 पर्सेट बढ़कर 2.89 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि निप्पोन इंडिया का AUM 2.86 लाख करोड़ रुपए रहा। इसी तरह से मिरै का AUM पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के पार गया तो एक्सिस म्यूचुअल फंड का AUM 2.62 लाख करो़ड़ रुपए रहा है।