आईपीओ में शेयर का भाव LIC 2 हजार रुपए तय कर सकती है   

मुंबई- LIC अपने आईपीओ में 2 हजार रुपए के भाव पर शेयर बेच सकती है। कंपनी अगर 65 हजार करोड़ रुपए जुटाती है तो इसी के आस-पास भाव रखा जा सकता है।  

दरअसल एलआईसी 5 पर्सेंट हिस्सा आईपीओ में बेचेगी। इससे 65 से 70 हजार करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इसके तहत यह 31.5 करोड़ शेयर्स बेचेगी। यानी इस शेयर के आधार पर और जितना पैसा जुटाया जाएगा, उसके लिहाज से 2 हजार रुपए के आस पास भाव तय हो सकता है।  

हालांकि रिटेल निवेशकों को 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिलता है तो उन्हें यह शेयर 1900 रुपए के आस पास में मिल सकता है। ऐसे में एक लॉट के लिए निवेशकों को करीबन 7 शेयर्स मिल सकते हैं। सेबी के नियमानुसार रिटेल निवेशक अधिकतम 2 लाख रुपए की बोली लगा सकता है। जबकि इस आधार पर कम से कम 7 शेयर्स के लिए बोली लगानी पड़ सकती है।  

दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO को बीमा रेगुलेटर इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि कंपनी का वैल्यूएशन 15 लाख करोड़ रुपए हो सकता है। खबर यह है कि सेबी इसे इस महीने के अंत में या अगले महीने के पहले हफ्ते में मंजूरी दे सकती है।  

सबसे बड़े इश्यू पेटीएम की तुलना में यह करीबन 4 गुना ज्यादा होगा। ब्रोकिंग हाउस एंजल वन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि LIC का मार्केट कैप 13 से 15 लाख करोड़ रुपए होगा। यानी यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद सबसे बड़ी कंपनी होगी। रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए के करीब है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *