9.25 करोड़ में बिकने वाले कृष्णप्पा इस बार महज 90 लाख में बिके
मुंबई- आईपीएल की नीलामी के दूसरे दिन लियाम लिविंगस्टन 10 करोड़ से ज्यादा पैसे पाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ ने खरीदा। इस खिलाड़ी के लिए लखनऊ और KKR ने बोली लगाई थी। IPL 2021 में CSK ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ में खरीदा था।
नाथन कुल्टर नाइल को 2 करोड़ और जिमी नीशम को RR ने 1.5 करोड़ में खरीदा। उमेश यादव को 2 करोड़ और मोहम्मद नबी को KKR ने 1 करोड़ में खरीदा। डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था।
सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा।
एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा। एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा। 50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा। ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा। अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा। IPL 2021 में उनको इसी टीम से 20 लाख मिलते थे।