टेक महिंद्रा रहा म्यूचुअल फंड का पसंदीदा शेयर, 15,488 करोड़ रुपए के खरीदे स्टॉक 

मुंबई- म्यूचुअल फंड हाउसों ने जनवरी महीने में टेक महिंद्रा के 15,488 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। लार्ज कैप में यह सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला स्टॉक रहा है।  

आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे नंबर पर इंडसइंड बैंक रहा है। इसके 7,462 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए हैं। जबकि लार्सन एंड टुब्रो के 5,421 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए। लंबे समय बाद इस शेयर्स में फंड हाउसों ने दांव लगाया है। इनके अलावा लार्जकैप में अपोलो हॉस्पिटल भी पसंदीदा स्टॉक रहा। इसके 4,777 करोड़ रुपए के शेयर्स की खरीदी हुई है।  

लार्ज कैप में टाटा पावर के 3,931 करोड़ रुपए के स्टॉक की खरीदी की गई जबकि हैवेल्स इंडिया में 2,287 करोड़ रुपए का निवेश किया गया। लार्ज कैप में जिन स्टॉक से फंड हाउस निकल गए, उसमें पिडिलाइट के 5,083 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे गए। माइंडट्री के 4,320, टाटा कंज्यूमर के 4,233 और JSW के 3,262 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे गए।  

फंड हाउसों ने जोमैटो के 2,354 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। मिडकैप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा निवेश जी एंटरटेनमेंट में किया गया। इसमें 3,780 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे गए जबकि टाटा कम्युनिकेशन के 2,444 और LIC हाउसिंग के 2,383 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए।  

इसी तरह से मिडकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली दीपक नाइट्राइट के शेयर्स की रही जो 2,282 करोड़ रुपए रहा। सरकारी कंपनी NMDC के 2,224 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे गए जबकि टाटा एलेक्सी के 1,517 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे गए। ओरैकल फाइनेंशियल के 1,416 करोड़ रुपए के शेयर्स की बिकवाली हुई।  

स्माल कैप में IDFC का शेयर पसंद वाला रहा। इसके 820 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे गए जबकि नियोजेन केमिकल के 683 और इंडियाबुल्स हाउसिंग के 613 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए। बिकने वाले शेयर्स में ग्रेन्युएल्स इंडिया, अमारा राजा बैटरी और लेटेंट व्यू टॉप पर रहे।  

फंड हाउसों की बात करें तो देश के सबसे बड़े फंड हाउस SBI ने सबसे ज्यादा चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के 1,169 करोड़ रुपए के शेयर्स की खरीदारी की। कॉग्निजेंट के 853 करोड़ और इंडिगो चलाने वाली इंटरग्लोब के 489 करोड़ रुपए का शेयर्स खरीदा। ICICI प्रूडेंशियल ने जी एंटरटेनमेंट का 476 करोड़ का शेयर्स खरीदा जबकि टोरंट फार्मा का 355 करोड़ रुपए का शेयर इसने खरीदा है।  

इस फंड हाउस ने डॉ. रेड्‌डीज का 917 करोड़ का और RBL बैंक का 203 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। HDFC म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा जी एंटरटेनमेंट का 663 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसके बाद महिंद्रा का 687 और डॉ. रेड्‌डीज का 653 करोड़ रुपए का शेयर लिया है। निप्पोन फंड ने पॉलीकैब का 261 करोड़ का और टाइटन का 176 करोड़ रुपए के शेयर की खरीदी की है।   

आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा UPL का 240 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा जबकि अपोलो हॉस्पिटल का 207 करोड़ का खरीदा है। एक्सिस म्यूचुअल फंड ने लार्सन एंड टुब्रो का 1,146 करोड़ का और टेक महिंद्रा का 769 करोड़ का स्टॉक लिया है। कोटक फंड हाउस ने वेदांता का 225 करोड़ रुपए का और एशियन पेंट्स का 196 करोड़ रुपए का स्टॉक लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *