एअर इंडिया कैंसिल हुई तो एयर एशिया देगी आपको टिकट, जानिए कैसे
मुंबई- एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया बीच IROPS के तहत समझौता हुआ है। अब आप इनमें से किसी एयरलाइंस में टिकट बुक करते हैं तो, फ्लाइट कैसिंल होने पर आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस समझौते के बाद अब दोनों एयरलाइंस एक-दूसरे यात्रियों को शेयर करते सफर को पूरा कराएगें।
टाटा समूह के द्वारा यह समझौता एयर इंडिया की सर्विस में सुधार करने के लिए किया गया है। इसके द्वारा यात्रियों को तय समय में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जा सकेगा। दोनों ही एयरलाइंस टाटा ग्रुप की हैं। दोनों एयरलाइंस के बीच IROPS समझौता हुआ है। यह समझौता किसी भी कारण से उड़ान देरी होने की स्थिति में एयरलाइंस के बीच एक-दूसरे के यात्रियों को साझा करते हुए उड़ान भरने की अनुमति देता है।
दोनों एयरलाइंस के बीच यह समझौता डोमेस्टिक फ्लाइट दौरान मान्य होगा। यह समझौता 2 साल के लिए किया गया है, जिसके अंत्तर्गत यह समझौता 10 फरवरी 2022 से 9 फरवरी 2024 तक मान्य होगा। IROPS समझौते में कहा गया है कि, एयरएशिया इंडिया के फ्लाइट कैंसिल होने पर यदि दूसरे फ्लाइट से सफर कराया जाता है तो इसमें यह ध्यान देना हैं कि इसके कारण एयर इंडिया की उड़ान प्रभावित नहीं होना चाहिए।
68 साल बाद 26 जनवरी 2022 को एयर इंडिया की टाटा समूह में घर वापसी हुई है। टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने इस डील के बाद ट्वीट करते हुए कहा था कि टाटा समूह की एयर इंडिया के लिए बोली जीतना एक अच्छी खबर है। एयर इंडिया को फिर से खड़ा करने के लिए काफी प्रयास करना पड़ेगा।