टाटा ग्रुप की 29 लिस्टेड कंपनियां, जानिए कब शुरू हुआ था टाटा ग्रुप
मुंबई- टाटा ग्रुप के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को फिर से पांच साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन बना दिया है। वे 2017 में पहली बार चेयरमैन बने थे। अब 2022 तक इस पद पर रहेंगे। पिछले 34 सालों से वे ग्रुप में हैं। ट्रेनी से लेकर ग्रुप के टॉप पोस्ट पर वे पहुंचे हैं।
टाटा ग्रुप के पास कुल 8 लाख कर्मचारी हैं। 1868 में इस ग्रुप को जमशेतजी टाटा ने शुरू किया था। 10 वर्टिकल में 30 कंपनियां हैं जिसमें से 29 शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। 100 देशों में इसके कारोबार हैं। टाटा संस सभी कंपनियों की हेड कंपनी है। 2021 में ग्रुप का रेवेन्यू 7.7 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि 8 लाख कर्मचारी रहे।
बड़ी डील से लेकर घाटे वाली कंपनियों को फायदे में लाने का काम उन्होंने किया है। उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रेवेन्यू से लेकर फायदा और मार्केट कैप से लेकर शेयर्स के रिटर्न की तुलना करें तो हर मोर्चे पर कंपनी ने बेहतरीन काम किया है।
टाटा ग्रुप की कुल 29 लिस्टेड कंपनियां हैं। एक फरवरी 2017 को मार्केट कैप 7.95 लाख करोड़ रुपए था जो अब 23.72 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इनका सालाना रेवेन्यू 7.7 लाख करोड़ रुपए है जो 2017 में 6.13 लाख करोड़ रुपए था। हालांकि इसी दौरान कंपनी पर 2017 में कर्ज 3.02 लाख करोड़ था जो अब 3.49 लाख करोड़ हो गया।
दिसंबर तिमाही में कुल फायदा 22 हजार करोड़ के करीब रहा है। इसमें सबसे बड़ी कंपनी TCS है जिसका मार्केट कैप एक अप्रैल 2017 को 4.8 लाख करोड़ था। अब यह 13.67 लाख करोड़ वाली कंपनी है टीसीएस ही सबसे ज्यादा सालाना 32,430 करोड़ का फायदा कमाती है। 2017 की तुलना में इसका फायदा 23.36 पर्सेंट बढ़ा है।
इसके अलावा टाटा स्टील इसी पांच साल के दौरान घाटे से फायदे में आ गई है। इसका फायदा मार्च 2021 में 7940 करोड़ रुपए रहा। पांच सालों में सबसे ज्यादा फायदा टाटा टेली के शेयर ने दिया। इसने 2,449 पर्सेंट का फायदा दिया है। टाटा एलेक्सी के शेयर ने 920 पर्सेंट जबकि नेल्को ने 777 और टाइटन के शेयर ने 560 पर्सेंट का फायदा दिया है।
निफ्टी की तुलना में टाटा ग्रुप ने ज्यादा रिटर्न दिया है। 2017 से अब तक निफ्टी 50 स्टॉक्स ने 132% का रिटर्न दिया जबकि टाटा ग्रुप से शेयर्स ने इसी दौरान 192% का फायदा दिया निफ्टी 50 का मार्केट कैप 60.11 लाख करोड़ से बढ़कर 139.48 लाख करोड़ हुआ तो टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 7.95 से बढ़कर 23.70 लाख करोड़ हुआ।
सबसे ज्यादा वेल्थ क्रिएट करने वाली कंपनियों में टीसीएस रही। इसका मार्केट कैप 2017 फरवरी से अब तक 9.39 लाख करोड़ बढ़कर 13.66 लाख करोड़ रुपए हो गया है। टाइटन का मार्केट कैप इसी दौरान 1.83 लाख करोड़ बढ़कर 2.16 लाख करोड़ रहा जबकि टाटा स्टील का मार्केट कैप 1.07 लाख करोड़ बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपए रहा।