सेंसेक्स 350 अंक बढ़ा, निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 450 पॉइंट्स बढ़कर 58,177 पर कारोबार कर रहा है। IT कंपनियों के शेयर्स में बढ़त है। निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।
आज लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 266 लाख करोड़ रुपए के पार है। कल यह 264 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा था। कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 187 पॉइंट चढ़कर 57,808 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,266 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स आज 355 अंक ऊपर 58,163 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,250 का ऊपरी और 58,105 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 4 गिरावट में जबकि 26 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में नेस्ले, एयरटेल, NTPC और सनफार्मा हैं।
बढ़ने वाले शेयर्स में टेक महिंद्रा, विप्रो, HCL टेक, टाइटन और इंफोसिस 1-1% से ऊपर हैं। बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, रिलायंस इँडस्ट्रीज और ICICI बैंक भी हैं। इनके अलावा HDFC, TCS, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर्स में भी बढ़त है।
SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड तथा ITC के शेयर्स में मामूली तेजी है। सेंसेक्स के 122 शेयर अपर और 155 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इन शेयर्स की कीमत में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो बढ़त हो सकती है न गिरावट हो सकती है।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 123 अंकों की बढ़त के साथ 17,389 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,370 पर खुला था और 17,339 का निचला तथा 17,395 का ऊपरी स्तर बनाया। गिरने वाले में एयरटेल और NTPC हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, हिंडालको, HCL टेक, सिप्ला और इंडियन ऑयल हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में हैं।