जनवरी में लोगों ने SUV सेगमेंट की खरीदी ज्यादा गाड़ियां   

मुंबई- SUV सेगमेंट में जनवरी 2022 में नेक्सन 13,816 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप पर रही, ये जनवरी 2021 में बेची गई 8,225 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 67.9% की ग्रोथ है। टॉप 10 की लिस्ट में अंतिम स्थान महिंद्रा XUV700 को मिला और कंपनी ने पिछले महीने इसकी 4,119 यूनिट की बिक्री की है। 

नेक्सन और टाटा की हाल ही लॉन्च हुई पंच ने कंपनी की SUV बिक्री में अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स बढ़ाने में मदद की है। वहीं पिछले महीने किआ सेल्टोस 11,483 यूनिट की बिक्री के साथ लिस्ट में दूसरा स्थान पाने में कामयाब रही है। इसके मुकाबले जनवरी 2021 में सेल्टोस की 9,869 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो इस बार 16.3% ज्यादा है। 

पिछले महीने थार की 4,646 यूनिट की बिक्री हुई है। जनवरी 2021 इसकी 3,152 यूनिट कि बिक्री हुई थी, इससे इसमें सालाना आधार पर 47.3% की शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। टॉप 10 की लिस्ट में महिंद्रा की एक और कार XUV300 भी शामिल रही और इसकी 4,550 यूनिट की बिक्री हुई है। हालांकि, जनवरी 2021 में XUV300 की 4,612 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 1.3% की गिरावट है। 

लिस्ट में हुंडई वेन्यू को 11,377 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है, जो जनवरी 2021 में बेची गई 11,779 यूनिट के मुकाबले 3.4% की गिरावट है। टाटा पंच भारत में अपनी शुरुआत के बाद से ही ग्राहकों के बीच पॉपुलर रही है और पिछले महीने इसकी 10,027 यूनिट की बिक्री हुई है। 

वहीं इस बार क्रेटा की बिक्री में सालाना आधार पर 19.6% की गिरावट हुई है। कंपनी ने जनवरी 2022 में क्रेटा की 9,869 यूनिट की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 12,284 यूनिट का था। कंपनी की क्रेटा फेसलिफ्ट को इस साल की दूसरी छमाही में बिक्री शुरू हो सकती है, जबकि अपडेटेड वेन्यू पर भी काम चल रहा है। 

वहीं मारुति विटारा ब्रेजा पिछले महीने 9,576 यूनिट की बिक्री के साथ 6वें स्थान पर रही, जो जनवरी 2021 में बेची गई 10,623 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.8% की गिरावट है। मारुति सुजुकी जल्द ही देश में विटारा ब्रेजा की नई जनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। किआ सोनेट की पिछले महीने 22% की गिरावट के साथ 6,904 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 8,859 यूनिट का था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *