इन शेयर्स में मिल सकता है 20 पर्सेंट का फायदा, देखिए लिस्ट
मुंबई- बजट करीब है। आपके लिए ऐसे कुछ स्टॉक लाए गए हैं जिसमें 20 पर्सेंट का मुनाफा मिल सकता है। ICICI डायरेक्ट ने बजट के लिए 10 स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। काफी सारे शेयर ऐसे भी हैं जो हाल के अपने ऊपरी स्तर से 30% तक गिर गए हैं।
ICICI डायरेक्ट ने कहा है कि एक्सिस बैंक में भी 14% का फायदा मिल सकता है। पिछले एक हफ्ते में इसका भाव 10% बढ़ा है। यह 870 रुपए तक जा सकता है। इसने दिसंबर तिमाही में तीन गुना ज्यादा फायदा कमाया है जो 3600 करोड़ रुपए था। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में भी 14% का फायदा मिलने की उम्मीद है। इसे 98 से 105 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह है और यह 116 रुपए तक जा सकता है।
ICICI डायरेक्ट ने कहा है कि निवेशक लार्सन एंड टुब्रो के शेयर को खरीद सकते है। यह 2,169 रुपए तक जा सकता है। यानी इसमें 14% का फायदा मिलेगा। टाटा मोटर्स अभी भी पसंदीदा शेयर है। इसमें भी 14% का फायदा मिल सकता है। इसके 555 रुपए तक जाने की उम्मीद ब्रोकरेज हाउस ने जताई है। इसे 475 से 503 रुपए के बीच खरीदा जा सकता है।
ब्रोकरेज हाउस ने नेशनल अल्युमिनियन के स्टॉक में 19% का मुनाफा मिलने की उम्मीद जताई है। यह 125 रुपए तक जा सकता है। जबकि KNR कंस्ट्रक्शन के शेयर में 20% का फायदा मिल सकता है। इसे 358 रुपए के लक्ष्य पर खरीदना चाहिए। 288 से 302 रुपए के बीच में इसमें दांव लगाना चाहिए।
सरकारी कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन का शेयर 698 रुपए तक जा सकता है। इसे 600 से 630 रुपए के भाव पर खरीदना चाहिए। इसमें 13% का फायदा मिलने की उम्मीद है। KPR मिल्स में 19% का मुनाफा मिल सकता है। यह शेयर 765 रुपए तक जा सकता है और इसे 625 से 655 रुपए के बीच में खरीद सकते हैं।
उधर, हाल के समय में बाजार की गिरावट में काफी सारे अच्छे शेयर गिरावट में आ गए हैं। एक साल के ऊपरी स्तर से इनमें भारी गिरावट आई है। उदाहरण के तौर पर अरबिंदो फार्मा का शेयर 1,064 रुपए से 44% नीचे 595 रुपए पर आ गया है। कैडिला हेल्थकेयर 674 रुपए से 43% गिर चुका है। इंफोएज का स्टॉक इसी दौरान 42% टूटकर 4,355 पर आ गया है।
हीरो मोटो कॉर्प, जिंदल स्टील, इंडस टॉवर, हैवेल्स, भारत पेट्रोलियम, लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक, मैरिको, कोलगेट और ग्लैंड फार्मा के शेयर में 22 से 26% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इनके शेयर एक साल के ऊपरी स्तर से इस लेवल पर आ गए हैँ।
निजी सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक के शेयर में 30% की गिरावट आई है और यह 867 रुपए पर आ गया है। ल्युपिन का शेयर इसी दौरान 30% जबकि टाटा स्टील और जुबिलेंट फूड का शेयर 29-29%गिरा है। अपोलो हॉस्पिटल का स्टॉक 28% नीचे 4,255 रुपए पर डबकि डिवीज लैब का शेयर 3,950 रुपए पर है। इसमें 27% की गिरावट है।
NMDC, स्टील अथॉरिटी, HDFC म्यूचुअल फंड के शेयर के भाव में 37-37% की गिरावट आ चुकी है। इंद्रप्रस्थ गैस इसी दौरान 34% टूटकर 394 रुपए पर जबकि डीमार्ट चलाने वाली अवेन्यू सुपर मार्ट का शेयर 32% गिर कर 4,003 रुपए पर पहुंच गया है। अन्य स्टॉक में बजाज ऑटो, कोल इंडिया, टाटा कंज्यूमर, अँबूजा सीमेंट, बजाज फिनसर्व भी 20-20% से ज्यादा टूटे हैं।