सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स टूटा, निवेशकों को 4.5 लाख करोड़ का घाटा


मुंबई- बाजार खुलते ही पहले मिनट में सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स टूट गया है। यह 56,654 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों को 4.5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। शेयर बाजार में आज लगातार छठें दिन गिरावट है।

इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,545 पॉइंट्स (2.62%) गिर कर 57,491 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 468 अंक (2.66%) टूटकर 17,149 पर बंद हुआ। इस वजह से निवेशकों के 9.56 लाख करोड़ रुपए डूबे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 333 पॉइंट्स गिर कर 57,158 पर खुला था। पहले घंटे में यही लेवल इसका ऊपरी स्तर था। बाद में इसने 56,409 का निचला स्तर बनाया।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 शेयर्स बढ़त में और बाकी 20 गिरावट में हैं। कल मार्केट कैप 260.44 लाख करोड़ रुपए था जो आज 255.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में एक्सिस बैंक आज 2.57% ऊपर है जबकि एयरटेल 1.48%, टाटा स्टील, इंडसइंड और पावरग्रिड भी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। SBI और ICICI बैंक के शेयर में मामूली बढ़त है।

गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में एशियन पेंट्स में 3% की गिरावट है। विप्रो, कोटक बैंक, रिलायंस और नेस्ले 2-2% गिरकर कारोबार कर रहे हैं। HDFC, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, अल्ट्राटेक और बजाज फिनसर्व में भी गिरावट है। HUL, TCS, मारुति, सनफार्मा, डॉ. रेड्‌डी और ITC के शेयर भी नीचे कारोबार कर रहे हैँ।

सेंसेक्स के 484 स्टॉक लोअर और 86 अपर सर्किट में कारोबार कर रहे हैँ। इसका मतलब यह हुआ कि एक दिन में इनमें एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 158 अंक गिरकर 16,990 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,001 पर खुला था। इसने पहले घंटे में 17,021 का ऊपरी और 16,836 का निचला स्तर बनाया।

इसके 50 शेयर्स में से 16 बढ़त में और 34 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में एक्सिस बैंक, एयरटेल, टाटा स्टील, JSW स्टील और इंडसइंड बैंक हैं। गिरने वाले शेयर्स में एशियन पेंट्स, विप्रो, रिलायंस, कोटक बैंक और HDFC हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *