अडाणी विल्मर के IPO का भाव 218 से 230 रुपए तय किया गया

मुंबई- अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर का इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। इसका भाव 218 से 230 रुपए तय किया गया है। इस समूह की यह सातवीं कंपनी होगी जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। इसमें रिटेल के लिए 35 पर्सेंट हिस्सा रिजर्व है। 

इसमें कम से कम 65 शेयर्स के लिए बोली लगाना होगा। इस साल की यह दूसरी कंपनी है, जो IPO लेकर आ रही है। हालांकि कंपनी ने इश्यू का साइज घटा दिया है। पहले 4,500 करोड़ रुपए जुटाने वाली थी। अब इसने इसे 3,600 करोड़ रुपए कर दिया है। अडाणी विल्मर खाने का तेल बेचती है। इसका ब्रांड फॉर्च्यून है जो काफी प्रचलित है। यह कंपनी सिंगापुर की विल्मर के साथ में 50-50 की भागीदारी में है। यह 3,600 करोड़ नए शेयर्स के जरिए जुटाएगी। सेबी के पास जमा मसौदे के मुताबिक, यह पहले 4,500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी की थी। 

IPO से जुटाई गई रकम में से 1,900 करोड़ रुपए कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च होगा, जबकि 1,100 करोड़ रुपए कर्ज को वापस करने में खर्च होगा। 500 करोड़ रुपए दूसरी कंपनियों को खरीदने और निवेश पर लगाया जाएगा। अडाणी विल्मर देश में सबसे बड़ी फूड FMCG कंपनी है। इसका रेवेन्यू 37,195 करोड़ रुपए है।  

अडाणी ग्रुप की अभी 6 कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। इसमें अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पावर, अडाणी टोटल गैस और अडाणी पोर्ट हैं। इन सभी का मार्केट कैप मिलाकर 11.10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें 3 कंपनियां 2-2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा वैल्यूएशन वाली हैं। सबसे ज्यादा मार्केट कैप अडाणी ग्रीन एनर्जी का है जो 3 लाख करोड़ रुपए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *