सेंसेक्स 61409 पर, मार्केट कैप 281 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 100 पॉइंट्स बढ़कर 61,409 पर पहुंच गया है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहली बार 281 लाख करोड़ रुपए के पार हुआ। कल यह 280.10 लाख करोड़ रुपए था।

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 86 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 61,308 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक बढ़कर 18,308 पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज 122 पॉइंट्स ऊपर 61,430 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 61,463 रुपए का ऊपरी और 61,366 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में 5 शेयर्स गिरावट में और 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में सनफार्मा, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, ITC, बजाज फिनसर्व और HDFC बैंक हैं। इसके साथ ही पावरग्रिड, TCS, NTPC, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और एयरटेल के साथ इंफोसिस हैं। गिरने वाले स्टॉक में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और अल्ट्राटेक हैं। सेंसेक्स के 314 शेयर्स अपर और 137 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब कि एक दिन में इनमें इससे ज्यादा की बढ़त और गिरावट नहीं हो सकती है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,337 पर खुला था। इसने 18,350 का ऊपरी और 18,321 का निचला स्तर बनाया था। इसके 50 स्टॉक में से 37 बढ़त में और 13 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त में हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर में आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, हीरोमोटो कॉर्प और ग्रासिम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *