सेंसेक्स 80 अंक बढ़कर 61320 पर, HCL टेक 6% टूटा

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 80 पॉइंट्स की तेजी के साथ 61,320 पर कारोबार कर रहा है। HCL टेक के स्टॉक में 6% की गिरावट है। शुक्रवार को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12 पॉइंट्स गिरकर 61,223 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2 अंक गिरकर 18,255 पर बंद हुआ था।

लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 279.10 लाख करोड़ रुपए है। शुक्रवार को यह 278.36 लाख करोड़ रुपए रहा। आज सेंसेक्स 4 अंक नीचे 61,219 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 61,344 का ऊपरी और 61,107 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में 13 स्टॉक गिरावट में जबकी 17 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में अल्ट्राटेक, टाइटन, टेक महिंद्रा, विप्रो, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), मारुति, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, रिलायंस, TCS और HDFC बैंक हैं। ITC, इंडसइंड और एयरटेल भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। इसके 372 शेयर अपर और 219 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इससे ज्यादा गिरावट या बढ़त इन स्टॉक में नहीं हो सकती है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 18,239 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 शेयर्स में से 30 बढ़त में और 20 गिरावट में हैं। इसने 18,302 का ऊपरी और 18,288 का निचला स्तर बनाया। इसके प्रमुख गिरने वाले स्टॉक में HCL टेक, अल्ट्राटेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और अन्य हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में हीरो मोटो कॉर्प, OCGC, टाटा मोटर्स, SBI और मारुति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *