ये शेयर इस साल में 100 रुपए को 200 रुपए बना सकते हैं, देखिए लिस्ट

मुंबई- यस सिक्योरिटीज ने शेयर्स की लिस्ट जारी की है। इन स्टॉक में 10% से 100% तक मुनाफा मिल सकता है। इस साल में भी 2021 की तरह कई सारे स्टॉक हैं जो आपके निवेश पर दोगुना फायदा दे सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि उभरते हुए बाजार में भारत लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते रहेगा।  

यस सिक्योरिटीज ने रिपोर्ट में कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस साल में 21 हजार तक पहुंच सकता है। 2025 तक यह 32 हजार के आंकड़े को छू सकता है। निफ्टी इस साल में 17% और अगले तीन साल में 78% का फायदा दे सकता है।  

यस सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि लोगों की खपत बढ़ने से अगले 4 साल में इनकी बचत 46% बढ़ेगी। इसके साथ इन लोग और ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। इसका फायदा इकोनॉमी को मिलेगा। यस रिसर्च ने कहा है कि कृषि का ज्यादा उत्पादन खाद्य कीमतों को कम करने में मदद करेगा। साथ ही क्रेडिट कार्ड से भारत में औसत मासिक खर्च बढ़ेगा।  

ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि भारत की आबादी टॉप 10 देशों में सबसे युवा है। इसके साथ ही गिग इकोनॉमी में तेजी आएगी और इससे इस दशक में 8 करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। इस वजह से देश की GDP में 10% की ग्रोथ दिख सकती है। गिग इकोनॉमी का मतलब फ्रीलांसर के तौर पर काम करने से या अस्थाई तौर पर कुछ दिनों से काम करने से है।  

रियल्टी सेक्टर्स, टेलीकॉम, कैपिटल गु्ड्स, फार्मा, बैंक और असेट मैनेजमेंट के साथ रियल इस्टेट, सीमेंट जैसे सेक्टर्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसने जिन स्टॉक्स में अच्छा फायदा मिलने की संभावना जताई है, उसमें अपोलो पाइप 100% का फायदा दे सकता है। यह शेयर 1,070 रुपए तक जा सकता है जो अभी 500 रुपए के आस-पास है। ग्लैंड फार्मा में 17% का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। यह 4,500 रुपए तक जा सकता है।  

CCL प्रोडक्ट के शेयर में 18% का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 500 रुपए तक जा सकता है। पॉलीकैब के शेयर में 11% का मुनाफा मिल सकता है और यह 2,723 रुपए तक जाने की उम्मीद में है। सनटेक रियल्टी का शेयर 619 रुपए तक जाने की उम्मीद में है। इससे इसमें 24% का फायदा मिलने की संभावना है।  

हाल में बेहतरीन रिटर्न देनेवाला टाटा मोटर्स अभी भी फायदा दे सकता है। इसका शेयर 566 रुपए तक जा सकता है जिससे इसमें 14% का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। बीमा कंपनी ICICI प्रूडेंशियल 47% का मजबूत रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के 836 रुपए तक जाने की उम्मीद है।  

प्रेस्टिज एस्टेट के शेयर में 32% का फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह शेयर 621 रुपए तक जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 19% बढ़ सकता है। यानी इसका लक्ष्य 2,860 रुपए तय किया गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के शेयर में 31% का रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह 620 रुपए तक जा सकता है। जबकि क्रिसिल के शेयर में 30% के रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यह 3,750 रुपए तक जा सकता है।  

वीमार्ट के शेयर में 22% का मजबूत रिटर्न मिल सकता है जो 4,516 रुपए तक जा सकता है। SBI ग्रुप के दो शेयर्स इस लिस्ट में हैं। एक खुद SBI के शेयर में 40% के रिटर्न की उम्मीद है तो SBI कार्ड के शेयर में 51% का फायदा मिल सकता है। इसी तरह डालमिया के शेयर के 1,890 रुपए तक जाने की संभावना है। यानी इसमें 41% के रिटर्न की उम्मीद जताई गई है। इंडिया मार्ट के शेयर में 40% के फायदे की उम्मीद जताई गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *