बाजार का मार्केट कैप रिकॉर्ड 275 लाख करोड़,वोडाफोन 13 और टाटा स्टील 3% टूटा

मुंबई- कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 651 पॉइंट्स बढ़कर 60,395 पर बंद हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 274.72 लाख करोड़ रुपए रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190 अंक ऊपर 18,003 पर बंद हुआ था। आज टाटा स्टील का शेयर 3% और वोडाफोन आइडिया का शेयर 13% से ज्यादा टूट गया है।

कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 651 पॉइंट्स बढ़कर 60,395 पर बंद हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 274.72 लाख करोड़ रुपए रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190 अंक ऊपर 18,003 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स दिन में 60,571 का ऊपरी और 60,330 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 17 शेयर्स गिरावट में और 13 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, ICICI बैंक, SBI और एक्सिस बैंक में गिरावट है। इनके अलावा मारुति, ITC, एशियन पेंट्स, विप्रो और बजाज फिनसर्व भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में HDFC, अल्ट्राटेक, NTPC, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, एयरटेल और पावरग्रिड हैं। सेंसेक्स के 467 शेयर अपर सर्किट में और 82 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इन शेयर्स में इससे ज्यादा की न तो बढ़त हो सकती है, न गिरावट।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5 अंक नीचे 17,999 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,997 पर खुला था। दिन में 18,053 का ऊपरी और 17,982 का निचला स्तर बनाया। निफ्टी बैंक इंडेक्स और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स गिरावट में हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बढ़त में है। इसके 50 स्टॉक में से 26 बढ़त में और 24 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इसके गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा स्टील, JSW स्टील, कोल इंडिया, भारत पेट्रोलियम और बजाज फाइनेंस हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा कंज्यूमर, HDFC, SBI लाइफ, अल्ट्राटेक और अन्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *