इस केमिकल स्टॉक में मिल सकता है एक महीने में 30 पर्सेंट का फायदा
मुंबई- राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) के शेयर्स में एक महीने में 30 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है।
च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाड़िया के मुताबिक, यह शेयर पिछले 6 महीने से नीचे की ओर कारोबार कर रहा था। अब यह ऊपर की ओर जाता हुआ दिख रहा है। पिछले एक महीने में यह शेयर 10 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ गया है। यह अब तेजी के दौर में जा रहा है। उनके मुताबिक, यह शेयर एक महीने में 30 पर्सेंट ऊपर जा सकता है। यानी इसके 100 रुपए के आस-पास जाने की उम्मीद है।
शुक्रवार को यह शेयर 78 रुपए पर कारोबार कर रहा था। साप्ताहिक समय में देखें तो यह 68.80 के लेवल पर था। जो तब से बढ़कर 78 रुपए पर आ गया है। यह शेयर 100 हफ्ते के सिंपल मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। आरसीएफ का शेयर राउंडिग बॉटम स्थापित कर रहा है जिसका संकेत इसके तेजी में जाने का है।
इस शेयर में वोल्युम एक्टिविटीज भी दिख रही है। बगाड़िया के मुताबिक, आरसीएफ के शेयर को निवेशक लंबे समय के लिए ले सकते हैं। इसमें चाहे आज के प्राइस पर या फिर 75 रुपए के प्राइस पर इसे खरीद सकते हैं। निकट समय का इसका लक्ष्य 88 रुपए का है और उसके बाद यह 99 रुपए तक जा सकता है।