इन शेयर्स में मिलेगा बेहतर फायदा, 40 पर्सेंट तक का मिल सकता है लाभ
मुंबई- चार दिनों की लगातार तेजी के बाद बाजार 6 जनवरी को कमजोर ग्लोबल संकेतों को बीच सुस्ती के साथ खुले थे। KR चौकसी ब्रोकरेज हाउस ने 6 शेयर्स में खरीदी की सलाह दी है। जिसमें बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, एसबीआई लाइफ में 17 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। यह शेयर 1435 रुपए तक जा सकता है। जबकि गोदरेज कंज्यूमर में 7 पर्सेंट का फायदा इस महीने में मिलने की उम्मीद है। इसका शेयर 1025 रुपए तक जा सकता है। यूपीएल में करीबन 16 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 886 रुपए तक इस महीने में जा सकता है।
ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि फार्मा कंपनी सिप्ला में भी 7 पर्सेंट का फायदा इस महीने में मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 998 रुपए तक जा सकता है। जबकि इस महीने में बजाज ऑटो में 40 पर्सेंट की तेजी आने की संभावना है। यह शेयर 4710 रुपए तक जा सकता है। इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के शेयर में 10 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। यह शेयर 4,256 रुपे तक इस महीने में जा सकता है।