फरवरी से SBI इस सेवा के लिए बढ़ाएगा चार्ज, जानिए कितना लेगा पैसा
मुंबई- 1 जनवरी से ATM से पैसे निकालने जैसे कई चार्जेस बढ़ गए हैं। अब देश का सबसे सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 फरवरी 2022 से एक और नया चार्ज बढ़ाने जा रहा है। SBI के ग्राहकों को एक बड़ा झटका लगने वाला है। SBI ने 1 फरवरी से IMPS करने के नियमों को बदल दिया है। जहां इसमें आपको एक तरफ फायदा होने वाला है और दूसरी तरफ नुकसान भी होने वाला है।
SBI के अनुसार 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच IMPS के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपये + प्लस GST चार्ज लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था। रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ाई थी। अब एक दिन में 2 लाख रुपए के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।
IMPS यानी Immediate Payment Service नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का अहम हिस्सा है। इसके जरिए 24X7 फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें इंटरनेट बैंकिंग के अलावा मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, बैंक ब्रांच, ATM, SMS और IVRS के जरिए फंड ट्रांसफर होता है।