बड़े शेयरों की तुलना में छोटे और मझोले शेयर ने दिया ज्यादा फायदा
मुंबई- साल 2021 में बड़े शेयर्स की तुलना में छोटे और मझोले यानी समाल और मिड कैप शेयरों ने ज्यादा फायदा दिया है। ICICI डायरेक्ट की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर साल 2021 यानी 2021 जनवरी से दिसंबर के बीच मिडकैप इंडेक्स ने 43% का रिटर्न दिया जबकि स्माल कैप इंडेक्स ने 22% का रिटर्न दिया। निफ्टी इसी अवधि में 64% बढ़ा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में भी मिड कैप और स्माल कैप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 2017 में निफ्टी 50 का सालाना रिटर्न 28.6% था जो कि निफ्टी मिड कैप 100 का 47.3% का रिटर्न था। निफ्टी स्माल कैप 100 का रिटर्न 57.3% इसी दौरान रहा। 2018 में निफ्टी 50 ने 3.2% का फायदा दिया। जबकि निफ्टी 50 मिडकैप ने 15% का घाटा दिया। निफ्टी 50 100 ने इस दौरान 29% से ज्यादा का घाटा दिया।
2019 में निफ्टी 50 इंडेक्स ने 12% का फायदा दिया जबकि निफ्टी मिडकैप 100 ने 4.3% का घाटा दिया। निफ्टी स्माल कैप 100 इंडेक्स ने इसी दौरान 9.5% का घाटा दिया। 2020 में निफ्टी 50 इंडेक्स ने 14.9% का, निफ्टी मिडकैप 100 ने 21.9% और निफ्टी स्मालकैप 100 ने 21.5% का फायदा दिया। 2021 में स्मालकैप 100 ने 58.9% का रिटर्न दिया है।
मिडकैप 100 ने 44.9% और निफ्टी 50 इंडेक्स ने केवल 23.4% का रिटर्न दिया है। रिपोर्ट का कहना है कि अच्छी अर्निंग ग्रोथ के बावजूद मिडकैप और स्मालकैप अभी भी सस्ते भाव पर कारोबार कर रहे हैं। आगे चलकर स्पेशियालिटी स्टील, केमिकल, होम टेक्सटाइल्स आदि सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस साल स्माल कैप में 3 आई इंफोटेक, लिमिटेड जैसे शेयरों ने कमाल किया। साल के अंतिम दिन आईडीएफसी लिमिटेड 12 पर्सेंट से ऊपर बढ़कर बंद हुआ। इनके अलावा सैकड़ों ऐसे स्माल कैप रहे जिन्होंने निनेशकों की संपत्ति को कई गुना बढ़ा दिया। आदित्य बिड़ला कैपिटल, गेल इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, इप्का लैब, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैक्स फाइनेंशियल, मैक्स हेल्थकेयर, स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा के साथ जी एंटरटेनमेंट के शेयर को निवेशक खरीद सकते हैं। ये शेयर 2022 में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।