UP में 50 जगह पर छापा, MP में दिलीप बिल्डकॉन पर छापा, शिवराज की करीबी है कंपनी
मुंबई- यूपी में एक साथ 50 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। इसमें 7 ठिकाने पुष्पराज के हैं। लखनऊ, कन्नौज, कानपुर, नोएडा और हाथरस के ठिकानों पर सर्चिंग जारी है। लखनऊ में भी इत्र कारोबारी के यहां छापा पड़ा है। कन्नौज के बाद इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब मलिक के भाई मोहसिन के घर IT पहुंची है। हजरतगंज स्थित मोहसिन की कोठी पर सर्चिंग चल रही है। वहीं, इत्र और गुटखा कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों के यहां छापा पड़ा है।
उधर मध्य प्रदेश में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। यह कंपनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की करीबी दोस्त की है। दिलीप बिल्डकॉन के घर-दफ्तरों पर CBI की रेड चल रही है। खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ रुपए मिले हैं। भोपाल में 20 अफसरों ने डेरा डाला है।
उधर उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। वो सपा से MLC भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। इत्र कारोबारयों के यहां रेड के बाद लगभग 20 कारोबारियों ने अपने ऑफिस नही खोले। बता दें कि कानपुर में महावीर जैन के आनंदपुरी स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है। आनंदपुरी निवासी कारोबारी अनूप जैन समेत एक्सप्रेसवे रोड, स्वरूप नगर और आर्य नगर में सर्चिंग चल रही है। एक्सप्रेसवे, नयागंज, घंटाघर और बिरहा रोड स्थिति पर कारोबारियों के कार्यालय आज बंद है।
पड़ोसियों के मुताबिक, पुष्पराज घर में ही हैं। टीम ने जिस घर पर रेड डाली है, यहां उनका भाई अतुल जैन अपनी फैमिली के साथ रहता है। पुष्पराज की फैमिली मुंबई में रहती है। इनकी कोई संतान नहीं है। कन्नौज में उसके दो घर हैं। बता दें, पीयूष जैन का घर भी इसी छिपट्टी मोहल्ले में है, जो पुष्पराज के घर से महज 100 मीटर दूर है।
पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पुष्पराज चर्चा में थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। यूपी के नोएडा और अंबेडकर नगर में भी 30 से ज्यादा जगहों पर रेड जारी है। पिछली बार भी IT विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को P की तलाश थी। लेकिन टीम गलती से P यानी पीयूष जैन के घर पहुंच गई।