HP अधेसिव ने 8 दिन में दिया 16% का फायदा 315 पर हुआ लिस्ट

मुंबई- HP अधेसिव ने 8 दिनों में निवेशकों को 16% का फायदा दिया है। इसका शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज पर इश्यू प्राइस की तुलना में 16.42% बढ़कर 315 रुपए पर लिस्ट हुआ। IPO में इसका भाव 274 रुपए तय किया गया था।

इस कंपनी ने अपना IPO 15 से 17 दिसंबर के बीच लाया था और इसने 126 करोड़ रुपए जुटाया था। 262 से 274 रुपए इसका मूल्य तय किया गया था। इसके इश्यू को 21 गुना का रिस्पांस मिला था। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से का 81 गुना ज्यादा रकम का निवेश किया था।


लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका भाव प्रति शेयर 100 रुपए ऊपर चल रहा था। HNI ने केवल 19 गुना और QIB ने 2 गुना ज्यादा निवेश किया था। कंपनी के पास दिल्ली, कोलकाता, बंगलुरू और इंदौर में 4 डिपो हैं। इसके पास 750 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं जो भारत में 50 हजार डीलर्स तक पहुंच बनाते हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट को 21 देशों में बेचती है। HP अधेसिव PVC, cPVC, सॉल्वेंट सीमेंट, सिंथेटिक रबर और अन्य प्रोडक्ट बनाती है।

इस साल जनवरी से लेकर अब तक कुल 65 कंपनियां बाजार में आई हैं। यह सभी मिलाकर बाजार से 1.29 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। 2020 की तुलना में यह आंकड़ा 4.5 गुना ज्यादा है। 2020 में कुल 15 कंपनियों ने 26,613 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालांकि IPO के अलावा अन्य रास्तों से जो रकम जुटाई गई है, उसे मिला दें तो कुल 2.17 लाख करोड़ रुपए इस साल जुटाए गए हैँ।

पिछले हफ्ते डाटा पार्टनर्स ने निवेशकों को 8 दिन में 48% का फायदा दिया था। इसका शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर 864 रुपए पर लिस्ट हुआ जबकि इसने IPO में 585 रुपए का भाव रखा था। 2020 में कुल रकम 1.85 लाख करोड़ रुपए की जुटाई गई थी। सेबी से अब तक 35 कंपनियों को इश्यू लाने की मंजूरी मिल चुकी है। यह कंपनियां 50 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। इसके साथ ही कुल 33 कंपनियों ने 60 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी के पास पेपर फाइल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *