इन शेयर्स ने एक साल में 1000 के निवेश को 12 हजार रुपए किया, जानिए कौन हैं ये स्टार
मुंबई- सेंसेक्स ने इस साल में 24 पर्सेंट का रिटर्न तो दिया, पर बड़ी कंपनियां जैसे रिलायंस, टाटा कंसल्टेंसी, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर ने बहुत अच्छा फायदा नहीं दिया। टॉप 10 कंपनियों में जो सबसे ज्यादा फायदा देनेवाली रहीं, उसमें ट्राइडेंट सबसे आगे रही। इसका शेयर एक साल पहले 7.84 रुपए था जो अब 53.40 रुपए है। यानी 5.16 गुना का रिटर्न इसने एक साल में दिया है। दूसरे नंबर पर पूनावाला फिनकॉर्प रही। इसने 4.17 गुना का रिटर्न दिया है। इसका शेयर एक साल पहले 35.65 रुपए था जो अब 201 रुपए है।
केपीआईटी रिटर्न देने के मामले में तीसरे नंबर पर रही। इसका शेयर एक साल में 105 से बढ़कर 512 रुपए हो गया। यानी इसने 3.79 गुना का फायदा दिया है। गुजरात फ्लोरोकेमिकल ने भी अच्छा फायदा निवेशकों को दिया है। इसका शेयर 525 से बढ़कर 2,293 रुपए पर पहुंच गया है। इसने 3.14 गुना का फायदा दिया है।
बोरोसिल रिन्यूएबल के शेयर ने एक साल में 2.82 गुना का फायदा दिया। इसका शेयर 172 से बढ़कर 651 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शेयर 67 से बढ़कर 255 रुपए हो गया। यानी इसने 2.73 गुना का रिटर्न दिया है। केमिकल कंपनी बालाजी अमाइंस का शेयर 3215 रुपए पर है। एक साल पहले यह 850 रुपए पर था। इसका फायदा 2.67 गुना का रहा है। केपीआर मिल के शेयर ने 2.67 गुना का रिटर्न दिया है। यह शेयर 162 से बढ़कर 606 रुपए हो गया है।
इक्विप सोशल नाम के शेयर ने एकसाल में 29,175 पर्सेंट का फायदा दिया है। 35 पैसे का यह शेयर अब 117 रुपए पर है। सिंपलेक्स पेपर्स का शेयर इसी दौरान 88 पैसे से बढ़कर 102 रुपए पर पहुंच गया है। इसका रिटर्न 12,120 पर्संट का रहा है। फ्लोमिक ग्लोबल भीइसी तरह का शेयर है।
फ्लोमिक ग्लोबल का भाव एक साल पहले 1.80 रुपए था जो अब 10,385 पर्सेंट बढ़कर 185 रुपए पर पहुंच गया है। सूरज इंडस्ट्रीज का शेयर 154 रुपए पर है। यह एक साल पहले 1.95 रुपए पर था। डिग्जाम का शेयर 3.45 रुपए से बढ़कर 184 रुपए जबकि ब्राइटकॉम ग्रुप का शेयर 4.20 रुपए से बढ़कर 195 रुपए पर पहुंच गया है। इन दोनों ने 4 हजार पर्सेंट से ज्यादा का फायदा निवेशकों को दिया है। रघुवीर सिंथेटिक्स का शेयर 931 रुपए पर है। इसने भी 4 हजार पर्सेंट का फायदा दिया है। एक साल पहले यह स्टॉक 17 रुपए पर था।
अगले साल के बारे में उम्मीद है कि बाजार अच्छा प्रदर्शन करेगा। पहले तो यह अगरे अपने पिछले हाई तक पहुंचता है तो इसका मतलब कि 10 पर्सेंट की बढ़त हो जाएगी। साथ ही उसके बाद इसमें 10 पर्सेंट की और बढ़त दिख सकती है। हालांकि काफी कुछ बजट पर निर्भर होगा।
अडाणी ग्रुप का एक शेयर भी इस लिस्ट में रहा है। अडाणी एंटरप्राइज का शेयर 417 से बढ़कर 1,670 रुपए पर आ गया है। इसने 2.88 गुना का फायदा दिया है। यानी एक लाख का निवेश 3.88 लाख रुपए हो गया है। दिवालिया कंपनियों के मालिक अनिल अंबानी भी भी एक कंपनी इस लिस्ट में है। रिलायंस पावर का शेयर एक साल में 3 रुपए से बढ़कर 13 रुपए पर पहुंच गया है। इसने 2.83 गुना का रिटर्न दिया है। हालांकि यह टी ग्रुप का शेयर इस समय बन गया है।
टाटा ग्रुप के टाटा एलेक्सी के शेयर ने 2.52 गुना का रिटर्न दिया है। इसका शेयर का भाव 1505 से बढ़कर 5472 रुपए पर कारोबार कर रहा है। परसिस्टेंट सिस्टम के शेयर का भाव इस समय 4572 रुपए है जो एक साल पहले 1248 रुपए पर था। इसने 2.47 गुना का फायदा दिया है।