इन शेयरों में मिल सकता है 66 पर्सेंट तक का मुनाफा, देखिए कौन से हैं स्टॉक
मुंबई- इस समय स्माल और मिड कैप शेयर्स में निवेश का अच्छा मौका है। तमाम ब्रोकरेज हाउस इस तरह के शेयर में बेहतर रिटर्न की उम्मीद जता रहे हैं। इनमें रियल्टी और इंफ्रा कंपनियों के स्टॉक ज्यादा हैं। ऐसे 120 शेयर हैं जो अच्छा फायदा दे सकते हैं। इसके मुताबिक, सबसे ज्यादा फायदा ग्रीव्ज कॉटन के शेयर में मिल सकता है। इसका लक्ष्य 166 रुपए का है जो वर्तमान भाव 135 रुपए से 20.71% ज्यादा है। अक्टूबर से अब तक यह 60% बढ़ चुका है।
सेंचुरी टेक्सटाइल्स भी 49% का मुनाफा दे सकता है। 677 रुपए पर तक इसके जाने की उम्मीद है जबकि यह 49% तीन महीने में बढ़ चुका है। अरविंद का शेयर 183 रुपए तक जा सकता है। यानी इसमें 63.10%का फायदा मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर से अब तक यह 50% बढ़ा है। शोभा डेवलपर्स के शेयर का लक्ष्य 952 रुपए है जो 17.45% बढ़ सकता है। तीन महीने में इस शेयर में 45% की बढ़त आई है। IRB इंफ्रा का शेयर 43% का रिटर्न दे सकता है। 292 रुपए तक जाने की उम्मीद इसमें है।
अवंती फीड्स का शेयर अभी 549 रुपए पर है जो 66% बढ़कर 911 रुपए तक जा सकता है। प्रेस्टिज एस्टेट भी कुछ इसी तरह का रिटर्न दे सकता है। इसमें 33.34% का फायदा मिलने की संभावना है। यह अक्टूबर से अब तक 33% बढ़ा है। ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन का भी शेयर 50% बढ़ सकता है। यह अभी 1,100 रुपए पर है और आगे यह 1,661 रुपए तक जा सकता है। अक्टूबर से अब तक इसने 26% की बढ़त हासिल की है। मिंडा कॉर्प के शेयर में 23.27% बढ़ने की संभावना है। यह 202 रुपए तक जा सकता है। अक्टूबर से अब तक 26% का फायदा दिया है।
नेशनल अल्युमिनियम का शेयर 120 रुपए तक जा सकता है। 100 रुपए के पार जाने के बाद यह फिर से 90 रुपए के करीब है। इसमें 16% का फायदा मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर से अब तक यह 26% बढ़ चुका है। हाल में कुछ बड़े शेयर्स में भारी गिरावट भी आई है। बंधन बैंक का शेयर एक साल के ऊपरी स्तर से 42% टूट गया है जबकि NMDC का शेयर 39%, IRCTC का शेयर 38% टूटा है। हीरो मोटो कॉर्प का शेयर 35, IDFC फर्स्ट बैंक का स्टॉक 35, कैडिला हेल्थ केयर का 34, कोल इंडिया का स्टॉक 32% गिरा है।
HDFC AMC, ल्युपिन और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 31-31% गिरे हैं। टाटा स्टील, सेल, डालमिया भारत और MRF का शेयर 29 से 32% तक अपने एक साल के ऊपरी स्तर से टूटे हैं। मोर्गन स्टेनली ने नायका के शेयर को 2,183 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। यह सोमवार को टूटकर 1,945 रुपए तक चला गया था। इसी ब्रोकरेज हाउस ने पॉलिसीबाजार के शेयर को 1,160 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर कल 935 रुपए तक चला गया था। यानी इन दोनों स्टॉक में 15 से 30% का मुनाफा मिल सकता है। यह दोनों स्टॉक इसी साल लिस्ट हुए हैँ।