30 साल पहले वोडाफोन के सिम से भेजा गया था पहला मैसेज, अब होगी 2 करोड़ की नीलामी
मुंबई- दुनिया के पहले टेक्स्ट SMS को 1992 में वोडाफोन के एक कर्मचारी ने दूसरे को भेजा था। आज इस SMS की नीलामी होने वाली है। वैसे, शॉर्ट मैसेज सर्विस को SMS कहा जाता है।
30 साल पहले भेजे गए दुनिया के इस पहले टेक्स्ट मैसेज में ‘Merry Christmas’ यानी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई थीं। करीब 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है। ये नीलामी पेरिस में मौजूद एगट्स ऑक्सन हाउस में होगी। इसमें दुनियाभर के लोग बोली लगा पाएंगे।
‘Merry Christmas’ में कुल 14 कैरेक्टर हैं। मान लिया जाए कि इस SMS की नीलामी 2 करोड़ रुपए में होती है, तब प्रत्येक कैरेक्टर की कीमत करीब 14.29 लाख रुपए होगी। दुनिया का पहला SMS ब्रिटिश प्रोगामर नील पापवोर्थ ने 3 दिसंबर, 1992 को भेजा था। नील एक डेवलपर और टेस्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। तब उन्होंने इस SMS को कंप्यूटर से अपने दूसरे साथी रिचर्ड जारविस को भेजा था। रिचर्ड तब कंपनी के डायरेक्टर थे। उनको ये SMS ऑर्बिटेल 901 हैंडसेट पर भेजा गया था।
नील ने 2017 में कहा था कि 1992 में जब उन्होंने SMS भेजा था तब इस बात का पता नहीं था कि ये इतना पॉपुलर हो जाएगा। तब उन्होंने अपने बच्चों को भी बताया था कि दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज उन्होंने ही भेजा था। वोडाफोन ने अपने बयान में बताया कि इस SMS की नीलामी से जो भी रकम मिलेगी, उसे यूनाइटेड नेशन हाई कमिशनर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दिया जाएगा। ये यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी है। 1992 में जब पहला मैसेज भेजा गया था, इसके बाद साल 1995 आते-आते केवल 0.4 फीसदी ही लोग मैसेज औसतन हर महीने भेजते थे।