इस शेयर्स में मिल सकता है 80 पर्सेंट का फायदा, जानिए कौन से हैं 6 शेयर
मुंबई- विदेशी ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी ने निवेशकों के लिए 6 शेयर जारी किए हैं। इन शेयर्स में 80 पर्सेंट तक का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। ये लार्ज कैप स्टॉक हैं।
इस ब्रोकरेज हाउस ने जिन शेयर्स को खरीदने की सलाह दी है, उसमें टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और HDFC बैंक हैं। सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर इस समय 287 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका लक्ष्य 515 रुपए रखा गया है। मतलब इस शेयर में यहां से 80% का रिटर्न मिल सकता है। तेल सेक्टर की इस कंपनी का शेयर काफी कम कीमत पर कारोबार कर रहा है। 15 नवंबर को यह 354 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
इसने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर को 9,147 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। यह अभी 7,335 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 25% का रिटर्न मिल सकता है। इसे खरीदने की सलाह इसलिए दी गई है क्योंकि कंस्ट्रक्शन बढ़ने की वजह से सीमेंट की मांग बढ़ी है। साथ ही इंफ्रा प्रोजेक्ट भी देश में जोरों पर चल रहा है।
टाटा मोटर्स के शेयर में 20% का रिटर्न मिल सकता है। इसे 567 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी गई है। यह शेयर इस समय 470 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसको इसलिए खरीदा जा सकता है, क्योंकि कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल में रिकवरी दिख रही है। साथ ही कंपनी की नई लॉन्चिंग की मांग भी है।
निजी सेक्टर के बैंक HDFC बैंक के शेयर्स में हाल में काफी गिरावट आई है। इस समय यह 1,472 रुपए पर आ गया है। जबकि इसका लक्ष्य 2,005 रुपए है। यानी यहां से यह स्टॉक करीबन 40% का फायदा दे सकता है। रिजर्व बैंक ने इस पर से डिजिटल पाबंदी हटा ली है जिसका इसे फायदा मिलेगा।
एशियन पेंट्स का शेयर 3,900 रुपए तक जा सकता है। यह इस समय 3,241 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी ने हाल में अपने प्रोडक्ट की कीमत बढ़ाई है। इसमें करीबन 20% का फायदा मिल सकता है। भारती एयरटेल का शेयर इस समय 666 रुपए पर है। यह 860 रुपए तक जा सकता है। इसमें 30% का फायदा निवेशकों को मिल सकता है। इसे खरीदने की सलाह इसलिए दी गई है क्योंकि यह देश में हर ग्राहक से अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में ज्यादा कमाई करती है।