एलआईसी ने लॉन्च किया धनरेखा प्लान, जानिए क्या है खासियत

मुंबई- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने धनरेखा प्लान लांच किया है। यह मनी बैक के साथ 100 पर्सेंट की मैच्योरिटी वाला प्लान है। इस प्लान की खासियत यह है कि अब आपको 125 पर्सेंट का सम अश्योर्ड मिलता है।  

एलआईसी ने कहा कि इसमें दो तरह का प्रीमियम जमा का ऑप्शन दिया जाता है। आप इसमें सिंगल और सीमित प्रीमियम पेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं। यह मनी बैक शेयर मार्केट से नहीं जुड़ा है इस कारण इसमें जोखिम कम है। इसका प्लान मंबर 863 होगा। यह प्लान आज के लिए लाभदायक हो सकती है क्योंकि अभी तक ऐसा प्लान नहीं है।  

एलआईसी धनरेखा पॉलिसी एक मनी बैक प्लान है जो नॉन लिंक्ड मनी बैक पॉलिसी है। इसमें मनी बैक के अलावा अंत में गारंटीड एडीशन बोनस भी दिया जाता है। इसमें बीमा की रकम 2 लाख न्यूनतम होती है और अधिकतम आप जितना चाहें ले लें।  

एलआईसी धनरेखा पॉलिसी आपको तीन अलग अलग टर्म के साथ मिलेगी। यह 20 साल, 30 साल और 40 साल के साथ है। इसमें से कोई भी एक आप ले सकते हैं। यदि आप 20 साल का प्लान लेते हैं तो आपको 10 साल तक प्रीमियम देना होगा और 30 साल के टर्म पर 15 साल तक प्रीमियम देना होगा। 40 साल के प्लान में 20 साल तक प्रीमियम देना होगा। इसके अलावा आप सिंगल प्रीमियम का भी पेमेंट कर सकते हैं। महिलाओँ को विशेष दरों पर प्रीमियम देना होगा।  

20 साल के टर्म पर आपको 2 बार मनी बैक मिलेगा और बीमा धन का 10 पर्सेंट होगा। यह 20 साल के टर्म में 10 वर्ष और 15 साल पूरा करने के बाद मनी बैक देता है। यह मनी आपके बीमाधन का 20 पर्सेंट होगा। इसी तरह 30 साल के टर्म पर आपको 3 बार मनी बैक मिलेगा जो कि बीमाधन का 15 पर्सेंट होगा। यह 15,20 और 25 वर्ष पर दिया जाएगा। इसके अलावा 40 वर्ष के टर्म पर आपको 4 बार मनी बैक मिलेगा जो कि 20 साल, 25 साल और 30 साल और 35 साल की समाप्ति पर दिया जाएगा।  

अगर किसी की टर्म के अंदर ही मौत हो जाती है तो बीमाधन का 125 पर्सेंट बोनस के साथ नॉमिनी को दिया जाता है। वहीं मैच्योरिटी पूरी होने के बाद बीमाधारक को 100 पर्सेंट मनी बैक के साथ दिया जाता है। इसमें मनी बैक को 100 पर्सेंट की मैच्योरिटी में नहीं जोड़ा जाएगा। इस पॉलिसी के तहत 40 टर्म पर अधिकतम आयु 55 वर्ष और न्यूनतम आयु 90 दिनों की है। 30 साल टर्म पर अधिकतम उम्र 45 साल और न्यूनतम 2 साल दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *