900 कर्मचारियों को निकालने वाली कंपनी अमेरिका में टॉप 50 में
मुंबई- पिछले दिनों में भारतीय मूल के एक भारतीय सीईओ विशाल गर्ग खूब चर्चा में रहे थे। उन्होंने अपनी कंपनी Better.com के 900 कर्मचारियों को जूम कॉल के दौरान एक झटके में नौकरी से निकाल दिया था। हालांकि इसके बाद विशाल गर्ग का वह जूम वीडिया खूब वायरल हुआ था और उनको अपने किए की माफी भी मांगनी पड़ी थी।
अब विशाल गर्ग की उसी कंपनी Better.com से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है जिसके मुताबिक लिंक्डइन ने 2020-21 की अमेरिका की 50 टॉप स्टार्टअप्स की सूची में Better.com को 1 नंबर की सूची में रखा है। Better.com की इस साल के अंत तक लिस्ट होने की योजना है। Better.com एक फिनटेक कंपनी है। जो घरों की खरीद और उसके लिए होने वाली फाइनेशिंग से संबंधित सुविधा देती है। कंपनी का मुख्य कारोबार मॉर्गेज लेडिंग का है। इसके अलावा कंपनी का अपना एक इनहाउस रियल एस्टेट ग्रुप और होम ओनर इंश्योरेंस का कारोबार भी है।
विशाल गर्ग बैटर डॉट कॉम (Better.com) के फाउंडर और सीईओ हैं, जो मकान मालिकों को होम लोन समेत विभिन्न प्रकार की सेवाएं देती है। लिंक्डइन पर मौजूद जानकारी के अनुसार वह वन जीरो कैपिटिल (One Zero Capital) के फाउंडिग पार्टनर भी हैं, जो एक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है। 43 वर्षीय भारतीय अमेरिकी विशाल गर्ग न्यूयॉर्क के सबसे महंगे इलाके ट्रेबेका में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।
कंपनी लिंक्डइन की इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल यह गौरव हासिल करने में सफल रही है। 2020 में भी लिंक्डइन ने Better.com को अमेरिका में काम करने के लिए सबसे बेहतर स्टार्टअप के तौर पर चुना था। दिलचस्प बात यह है कि इसी साल विशाल गर्ग सुर्खियों में आए थे। फोर्ब्स मैग्जीन ने उनको अपने कवरपेज पर जगह दी थी और इसकी वजह यह थी कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को DUMB DOLPHINS कहा था।
विशाल गर्ग का विवादों से पुराना नाता है। उन्होंने इससे पहले भी कर्मचारियों को निकाला था और उस वक्त बहुत ही सख्त भाषा का इस्तेमाल किया था। पहले भी उन्होंने लिखा था- आप बहुत धीरे-धीरे काम करते हैं, आप बेवकूफ डॉल्फिनों के झुंड जैसे हो… तो बस करो… बस करो… बस करो, तुम मुझे शर्मिंदा कर रहे हो। तब भी उन्हें लेकर विवाद हुआ था। अपने इसी बयान के के चलते वे फोर्ब्स के कवर पेज पर छपे थे।