लालू के बेटे लाएंगे इसाई दुल्हनियां, दिल्ली में होगी शादी


मुंबई- लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। कल वह दिल्ली में सगाई करेंगे। तेजस्वी यादव की शादी लालू के पुराने साथी शरद यादव की पोती सिमरन से हो रही है। सिमरन ने दो साल पहले ईसाई धर्म स्वीकार किया था। 

लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं। परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा। सगाई की रस्म दिल्ली में ही निभाई जाएगी। यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है।  

तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। उनकी उम्र 32 साल हो चुकी है। बाकी सभी की शादी लालू ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। पहले बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थानी उपचुनाव का इंतजार किया जा रहा था कि ये सीटें RJD जीतती है तो सरकार बनाने की कवायद RJD तेज करती। हालांकि, दोनों सीटें हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर दूर चली गई है, इसलिए अब लालू प्रसाद चाहते हैं कि तेजस्वी की शादी जल्द से जल्द हो जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *