CEO ने 3 मिनट के जूम कॉल में 900 लोगों को नौकरी से निकाला

मुंबई- सोमवार को जूम मीटिंग में 900 कर्मचारियों को एक CEO ने अपनी कंपनी से निकाल दिया। जूम की मीटिंग 3 मिनट भी नहीं चल पाई। यह कंपनी भारतीय मूल के व्यक्ति की है। 

कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो डाला है। इसमें उसने कहा कि उसे महज तीन मिनट में ही पिंक स्लिप दे दी गई। यानी छुट्‌टी कर दी गई। बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग अपने कर्मचारियों को इसी तरह से निकालने का फैसला लेते हैँ।  

न्यूयॉर्क की बेटर डॉट कंपनी ने बुधवार को अपने कर्मचारियों की मीटिंग बुलाई थी। अमेरिका सहित कई देशों में अगले हफ्ते से हॉलिडे सीजन शुरू हो जाएगा। इसके पहले ही कर्मचारियों मिला यह झटका हिला कर रख दिया है। आश्चर्य यह भी है कि कंपनी ने इस फैसले के बारे में कोई जानकारी या चेतावनी पहले नहीं दी थी।  

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, गर्ग की मॉर्गेज कंपनी को पिछले हफ्ते ही 75 करोड़ डॉलर की नकदी मिली थी। वीडियो के मुताबिक, बॉस ने कर्मचारियों से कहा कि वे एक अनलकी ग्रुप का हिस्सा हैं। आप यही नहीं सुनने जा रहे हैं। अगर आप इस कॉल पर हैं तो आपको नौकरी से भी निकाला जा रहा है। यह तुरंत ही लागू होगा। गर्ग ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि वह एक बुरी खबर लेकर आए हैं। कोई अच्छी खबर नहीं लाए हैं।  

बेटर डॉट कॉम में जापान के सॉफ्ट बैंक का निवेश है। इसका वैल्यूएशन इस समय 7 अरब डॉलर का है। गर्ग ने कहा कि यह मेरे करियर में दूसरी बार है जब मैं ऐसा फैसला ले रहा हूं। हालांकि मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं। पिछली बार मैं इस तरह का काम किया था और रोया था।  

गर्ग ने कर्मचारियों को निकालने के लिए पहले तो उनको कहा कि उनका प्रोडक्शन कुछ नहीं है। फिर कहा कि आप लोग केवल दो घंटे काम करते हैं। इससे पहले फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2020 में गर्ग ने कर्मचारियों पर आलसी होने का आरोप लगाया था। इस सीईओ ने एक बार अपने पार्टनर को ही जिंदा जलाने की धमकी दे डाली थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *