झुनझुनवाला को टाइटन के शेयर्स से एक हफ्ते में 753 करोड़ का घाटा

मुंबई- निवेशक राकेश झुनझुनवाला को टाइटन के शेयर्स से 753 करोड़ रुपए का घाटा इस हफ्ते में हुआ है। शुक्रवार को इसमें 4.37% की गिरावट दर्ज की गई। इस कंपनी का स्टॉक एक हफ्ते में 7% से ज्यादा गिरा है। टाइटन का स्टॉक इस समय 2,291 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक हफ्ते में यह 2,488 रुपए का टॉप बनाया था।  

18 अक्टूबर के बाद से टाइटन के शेयर में भारी गिरावट आई है। 18 अक्टूबर को यह शेयर 2,678 रुपए का एक साल का टॉप बनाया था। उसके बाद से इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई थी। तब से अब तक यह शेयर करीबन 15% गिरा है। राकेश झुनझुनवाला की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी टाइटन के शेयर्स में है। उनको शुक्रवार की गिरावट से हर शेयर पर 105 रुपए का घाटा हुआ है। जबकि पूरे हफ्ते में 174 रुपए का घाटा रहा है।  

जुलाई से सितंबर 2021 के दौरान राकेश और उनकी पत्नी रेखा के पास 3.37 करोड़ शेयर्स या 3.80% हिस्सेदारी थी। रेखा के पास 95.40 लाख शेयर्स या 1.07% हिस्सेदारी है। इस तरह से दोनों के पास कुल 4.33 करोड़ शेयर्स हैं। 174 रुपए प्रति शेयर के आधार पर दोनों को मिलाकर 753 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।  

दूसरी ओर झुनझुनवाला ने एस्कार्ट स्टॉक से भारी कमाई की है। 2013 में उन्होंने इस शेयर में निवेश करना शुरू किया है। 88 रुपए पर उन्होंने इसे खरीदा था। लेकिन इसका औसत भाव 113.68 रुपए हुआ क्योंकि बाद में उन्होंने कई बार महंगे भाव पर यह शेयर खरीदा था। उनका कुल निवेश 141 करोड़ रुपए का था जिसमें से उन्होंने 69 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए हैँ।  

69 करोड़ के निवेश पर उनको 450 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। बाकी 72 करोड़ रुपए का निवेश उनका अभी भी है। इस निवेश पर उनको 1,197 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इस समय उनके पास कुल 64 लाख शेयर्स हैं। इस साल में इसके भाव में 48% की बढ़त हुई है। दरअसल एस्कॉर्ट के शेयर का भाव इस समय 1,870 रुपए है। उन्होंने अगस्त 2013 में इसके 6.21 लाख शेयर खरीदे थे। उसी तिमाही में उन्होंने 43.78 लाख स्टॉक और खरीदे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *