सेंसेक्स 1129 पॉइंट्स टूटा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस 5-5 पर्सेंट गिरे, रिलायंस 4 पर्सेट गिरा

मुंबई- हफ्ते के पहले दिन आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,129 पॉइंट्स टूटकर 58,506 पर पहुंच गया है। 2 घंटे में मार्केट कैप 7.88 लाख करोड़ रुपए घटा है। यानी हर मिनट 6,500 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व का शेयर 5-5 पर्सेंट आज टूटा है। एसबीआई और एनटीपीसी का शेयर आज 3-3 पर्सेंट टूटा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 314 पॉइंट्स की गिरावट है। निफ्टी इस समय 17,415 पर कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी 17,796 पर खुला था और दिन में इसने 17,611 का निचला स्तर जबकि 17,805 का हाई बनाया था। निफ्टी के 50 शेयर्स में 39 शेयर्स गिरावट में जबकि 11 शेयर्स बढत में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के इंडेक्स मिडकैप, निफ्टी बैंक, फाइनेँशियल और निफ्टी नेक्स्ट 50 सभी गिरावट में हैं। मिडकैप 1% से ज्यादा टूटा है। निफ्टी में गिरावट वाले शेयर्स में रिलायंस, मारुति के अलावा कोल इंडिया और टाटा मोटर्स हैं।

आज सेंसेक्स 68 पॉइंट्स ऊपर 59,778 पर खुला था। लेकिन कुछ ही मिनट्स में यह 500 अंक से ज्यादा टूट गया था। BSE का मार्केट कैप 261.20 लाख करोड़ रुपए रह गया है। गुरुवार को यह 269.20 लाख करोड़ रुपए था। पेटीएम का शेयर आज 16% टूटकर 1,291 रुपए पर पहुंच गया है। मार्केट कैप 85 हजार करोड़ रुपए हो गया है।

इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 372 पॉइंट्स (0.62%) गिर कर 59,636 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133 अंक (0.75%) गिर कर 17,764 पर बंद हुआ। आज बाजार की गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का ज्यादा योगदान है। रिलायंस का शेयर 4.5% टूटकर 2,378 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में यह शेयर करीबन 10% टूट चुका है।

कंपनी ने शुक्रवार की देर रात यह बयान दिया था कि सऊदी अरामको के साथ उसकी डील फिलहाल नए सिरे से होगी। इसके लिए वैल्यूएशन फिर से किया जाएगा। बयान के बाद आज पहली बार बाजार खुला है, जिसका असर इसके शेयर पर दिखा है। रिलायंस के ऑयल टू केमिकल (O2C) बिजनेस में सऊदी अरामको 20% हिस्सा खरीदना चाहती है। यह डील 15 अरब डॉलर में होनी है। अगस्त 2019 में पहली बार इस डील पर बात शुरू हुई थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एक महीने के निचले स्तर पर है। इसका मार्केट कैप 15.18 लाख करोड़ रुपए है। उधर पेटीएम के शेयर्स में आज दूसरे दिन भी गिरावट है। इसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए के नीचे 90 हजार करोड़ रुपए हो गया है। शेयर 16% टूटकर 1,291 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इश्यू प्राइस की तुलना में यह 29% टूट गया है। नायका और जोमैटो मार्केट कैप में इससे आगे हो गए हैं।

इसके साथ BSE सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट मारुति के शेयर में है। यह 2.34% गिरा है। कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, SBI, इंफोसिस, डॉ. रेड्डी जैसे शेयर्स में गिरावट है। BSE के 30 शेयर्स में से केवल 6 शेयर्स बढ़त में हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में आज भारती एयरटेल 6% ऊपर है। यह एक साल के नए हाई 755 रुपए पर पहुंच गया है। भारती ने कहा है कि वह अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ में बढ़ोत्तरी करेगी, जिसकी वजह से उसके शेयर्स में आज तेजी है। इसके अलावा पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स शेयर में तेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *