HCL टेक के 27,285 करोड़ रुपए के शेयर फंड हाउसों ने खरीदा

मुंबई- म्यूचुअल फंड हाउसों ने अक्टूबर में HCL टेक के 27,285 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि इसी महीने में मारुति सुजुकी के 15,555 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। HCL टेक का शेयर अभी 1,165 रुपए पर कारोबार कर रहा है। सितंबर में यह एक साल के टॉप 1,377 रुपए पर चला गया था। अक्टूबर में यह गिरकर 1,138 रुपए पर आ गया था। शेयर्स की कीमतों में इतनी गिरावट आने के बाद यह फंड हाउसों का पसंदीदा शेयर्स बन गया।  

मारुति का शेयर अक्टूबर में 7,213 रुपए था। हालांकि आज यह शेयर 7 पर्सेंट बढ़कर 8,032 रुपए पर पहुंच गया। यह एक साल के हाई के करीब है। एक साल का टॉप इसका 8400 है जो इसी साल जनवरी में इसने टच किया था। मारुति सुजुकी को लगातार प्रोडक्शन के मोर्चे पर झटका लग रहा है। चिप की कमी से कंपनी का कार प्रोडक्शन घट रहा है। यही कारण है फंड हाउसों ने इसके 15,559 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए।  

लार्ज कैप में टॉप खरीदे गए शेयर में ICICI लोंबार्ड भी है। इसके 8,144 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए। जबकि रियल्टी कंपनी DLFके 4,964 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए हैं। अंबूजा सीमेंट के 4,964 करोड़ रुपए के शेयर फंड हाउसों ने खरीदे हैं। इसके अलावा यूपीएल के 3,381 करोड़ रुपए के शेयर की खरीदी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के 4,815 करोड़ रुपए के और विप्रो के 7,452 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए हैं।  

मिड कैप में फंड हाउसों का पसंदीदा शेयर जी एंटरटेनमेंट रहा। 2,800 करोड़ रुपए के इसके शेयर खरीदे गए हैं। जबकि एस्कॉर्ट के 1,832 करोड़ रुपए के और इंडियन बैंक के 1,439 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए। लार्ज कैप में जिन शेयर्स को फंड हाउसों ने बेचा है उसमें प्रमुख रूप से सरकारी कंपनी गेल इंडिया के 5,421 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए हैं। इंडियन ऑयल के 4,348 करोड़ रुपए के शेयर बिके हैं। एनएनडीसी के 2,195 करोड़ रुपए के शेयर जबकि इंडिगो के 2,501 करोड़ रुपए के शेयर बिके हैं।  

मिड कैप में टाटा पावर के 3,123 करोड़ रुपए के शेयर फंड हाउसों ने बेच दिए। माइंडट्री के 5,271 करोड़ के और दीपक नाइट्रेट के 2,759 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए हैं। कैनरा बैंक के 1,332 करोड़ रुपए के और टाटा केमिकल्स के 1,596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए हैं। स्माल कैप में गोकलदास एक्सपोर्ट के 310 करोड़ रुपए के शेयर फंड हाउसों ने खरीदे हैं। इसके अलावा इंडिया सीमेंट के 236 करोड़ के, डेल्टा कॉर्प के 687 करोड़ के और पीटीसी इंडिया के 153 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए हैं।  

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI लोंबार्ड का सबसे ज्यादा 1,445 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। जबकि आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड का 248 करोड़ का और कमिंस इंडिया का 571 और नैटको फार्मा का 256 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसका सबसे ज्यादा निवेश ICICI बैंक में ,है जो 15,356 करोड़ रुपए का है।  

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने गोकलदास एक्सपोर्ट का 96 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसने ICICI लोंबार्ड का 2,418 करोड़ रुपए का और लार्सन एंड टूब्रो का 388 और मन्नापुरम फाइनेंस का 394 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसका सबसे ज्यादा निवेश 28,700 करोड़ रुपए का एचडीएफसी बैंक के शेयर में है। 

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा ICICI लोंबार्ड का 963 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसके बाद भारत फोर्ज का 541 करोड़ का और एनएमडीसी का 418 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसका सबसे ज्यादा निवेश ICICI बैंक में है, जो 7,628 करोड़ रुपए है। HDFC म्यूचुअल फंड ने जी एंटरटेनमेंट का 380 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है. जबकि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का 1,561 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। इसका सबसे ज्यादा निवेश ICICI बैंक के शेयर में है जो 11,370 करोड़ रुपए का है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *