गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 115 पॉइंट्स की गिरावट, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर नीचे

मुंबई- शेयर बाजार आज 37 पॉइंट्स गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 60,755 पर खुला, जबकि कल यह 60,718 पर बंद हुआ था। अभी यह 60,587 पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 18,127 पर खुला है। इसने 18,063 का निचला स्तर जबकि 18,132 का ऊपरी स्तर बनाया। यह 18,076 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। जबकि 14 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में SBI, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और HDFC हैं। बढ़त वाले प्रमुख शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, मारुति, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया हैं।

BSE मिडकैप, स्माल कैप और BSE 100 इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 में प्रमुख गिरावट वाले शेयर्स में आयशर मोटर्स, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, HDFC और हिंडालको शामिल हैं। जबकि बढ़त वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति और अडाणी पोर्ट शामिल हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बढ़त में है। जबकि निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में है।

इससे पहले कल शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 32 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,718 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 6 पॉइंट्स की तेजी के साथ 18,109 पर बंद हुआ। कल सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 61 हजार के आंकड़े को पार कर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *